अमेरिका की एक अदालत ने वर्जीनिया के एक निवासी को महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कनु रामदास गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी की जमीन से अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया है। यह आदेश सूरत के परिमल देसाई की अगुवाई में करीब 20 महीने की कानूनी लड़ाई के बाद दिया गया है।
यह विवाद वर्जीनिया के वॉरेन काउंटी में शेनानडोआ नेशनल पार्क से सटी 30 एकड़ ज़मीन से जुड़ा था। जिसे कनु गांधी और शिवा गांधी ने यह जमीन 1987 में खरीदी थी।
जीवन के अंतिम वर्षों में दक्षिण गुजरात में रहने के दौरान दोनों (कनु गांधी और शिवा गांधी ) ने एक चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया और अपनी संपत्तियां उसमें हस्तांतरित कर दीं। फिलहाल परिमल देसाई इस ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हैं।
कैसे शुरू हुआ जमीन का विवाद?
परिमल देसाई ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “विवाद की शुरुआत 10 जनवरी 2025 को हुई, जब अमेरिका के नागरिक ग्रेगरी ब्लैक ने उनके घर के पते पर कानूनी नोटिस भेजा।”
देसाई ने आगे कहा, “ब्लैक ने वर्जीनिया के एडवर्स पजेशन (प्रतिकूल कब्जे) कानून के तहत जमीन पर अपना दावा किया था। इस कानून के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लगातार 15 वर्षों तक किसी जमीन पर कब्जा रखता है और पांच निर्धारित शर्तों को पूरा करता है, तो वह उस जमीन पर मालिकाना हक का दावा कर सकता है। आखिरकार वह अपनी एक्सक्लूसिव और एक्चुअल पज़ेशन कंडीशन और ‘होस्टाइल क्लेम’ कंडीशन को साबित नहीं कर सका।”
कनु गांधी और शिवा गांधी 2013 में भारत लौटे और अपने आखिरी साल दक्षिण गुजरात में बिताए। कनु गांधी की नवंबर 2016 में सूरत में मौत हो गई। उनकी वसीयत के तहत, उनकी संपत्ति शिवा गांधी को मिल गई।
गांधी परिवार ने कैसे बनाया था ट्रस्ट?
कनु गांधी और शिवा गांधी 2013 में भारत लौट आए थे और दक्षिण गुजरात में रहने लगे थे। कनु गांधी का नवंबर 2016 में सूरत में निधन हो गया। कनु गांधी की वसीयत के मुताबिक, उनकी संपत्तियां पत्नी शिवा गांधी को मिलीं।
2018 में शिवा गांधी ने ‘द डॉ. शिवा एंड कनु रामदास मोहनदास गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट’ की स्थापना की और अपनी वसीयत पंजीकृत कराई। 2020 में शिवा गांधी के निधन के बाद उनकी वसीयत लागू हुई और परिमल देसाई ने ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी की जिम्मेदारी संभाली। इस ट्रस्ट को शिवा गांधी की संपत्तियां और वित्तीय परिसंपत्तियां मिलीं, जिनका इस्तेमाल परोपकारी गतिविधियों के लिए किया जाना है।
जमीन का सर्वे कराने में खर्च किए 4,500 डॉलर
परिमल देसाई ने बताया कि उन्होंने 2024 में पहली बार वर्जीनिया स्थित इस जमीन का दौरा किया और 4,500 डॉलर खर्च करके उसका सर्वे कराया। उनके अनुसार, ट्रस्ट यदि इस जमीन का इस्तेमाल करना चाहता था तो सबसे पहले जमीन का कानूनी कब्जा और स्वामित्व सुनिश्चित करना जरूरी था।
इसके बाद उन्होंने 2025 में अमेरिकी अदालत से वसीयत का प्रोबेट (कानूनी प्रमाणीकरण) कराया और जमीन का मालिकाना हक ट्रस्ट के नाम दर्ज करवाया।
AI की मदद से लड़ी कानूनी लड़ाई
ग्रेगरी ब्लैक का दावा था कि वह 2008 से इस जमीन पर कब्जा किए हुए थे। अपने दावे के समर्थन में उन्होंने जमीन पर बने रास्तों, एक केबिन, पेड़ों पर बने शिकार के मचान, पुलिया और अन्य निर्माणों का हवाला दिया। उन्होंने तस्वीरें भी अदालत में पेश कीं।
परिमल देसाई ने बताया कि उन्होंने अमेरिका में वकील नियुक्त किए और भारत में रहकर कानूनी लड़ाई की तैयारी की। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यह समझने की कोशिश की कि इस दावे को किन कानूनी आधारों पर चुनौती दी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि 8 से 11 सितंबर के बीच हुई अंतिम सुनवाई में उन्होंने अदालत को बताया कि कनु गांधी महात्मा गांधी के पोते थे और उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अपनी संपत्तियां ऐसे ट्रस्ट को दी थीं, जिसका उद्देश्य गांधीवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना है।
देसाई के मुताबिक, GIS मैप की मदद से यह साबित किया गया कि जमीन पर बना केबिन 15 साल पुराना नहीं था। उन्होंने 2020 के बाद कई बार जमीन का दौरा किया था, जिससे ब्लैक के लगातार वास्तविक कब्जे के दावे पर सवाल खड़े हुए। जमीन पर एक अन्य महिला भी रहती हुई मिली, जिससे ब्लैक का यह दावा कमजोर और गलत साबित हुआ कि पूरी जमीन पर केवल उन्हीं का कब्जा था।
अदालत ने क्या फैसला सुनाया?
21 अक्टूबर के ऑर्डर में वॉरेन काउंटी सर्किट कोर्ट के जज डेरिल एल. फंक ने देसाई और ट्रस्ट के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने ब्लैक को अज्ञात उत्तराधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले गार्जियन एड लाइटम के कानूनी खर्च के लिए 11,375 डॉलर का भुगतान करें।
अदालत ने ग्रेगरी ब्लैक से कहा कि वह जमीन पर बने केबिन, शिकार के मचान, शिकार के लिए बनी झोपड़ियों और अपने निजी सामान को 30 दिनों के भीतर हटाएं। ब्लैक को जमीन का कब्जा ट्रस्ट को सौंपें और भविष्य में जमीन पर प्रवेश न करें और न ही उस पर किसी तरह का मालिकाना अधिकार जताएं।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ईडी की उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें कोलकाता स्थित पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर में ईडी की तलाशी अभियान के दौरान कथित रूप से बाधा डालने के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। हालांकि, सुनवाई के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ASG तो अनुच्छेद 32 वाला इंजन चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर।
