Donald Trump News: ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी बरकरार है। इन सब के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से बचेंगे और तेहरान के साथ बातचीत की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी मेलानिया पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने अपने पहले कार्यकाल में सेना का विस्तार किया था और अब हमारी एक टुकड़ी ईरान जा रही है और उम्मीद है कि हमें इसका इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।”

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे ईरान से बातचीत करेंगे, तो उन्होंने कहा, “हमारे बहुत सारे बड़े और शक्तिशाली जहाज इस समय ईरान की ओर जा रहे हैं और यह बहुत अच्छा होगा अगर हमें उनका इस्तेमाल न करना पड़े।” ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने तेहरान के सामने स्पष्ट मांगें रखी हैं, “मैंने उनसे दो बातें कही हैं, पहली, परमाणु हथियार नहीं और दूसरी प्रदर्शनकारियों की हत्याएं बंद करो। उन्हें कुछ तो करना ही होगा। वे हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों को मार रहे हैं। आपको पता है, मैंने दो हफ्ते पहले 837 फांसी रोकी थीं। लेकिन उन्हें कुछ तो करना ही होगा। ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा।”

ये भी पढ़ें: खामनेई विरोधी प्रदर्शनों में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत

विरोध प्रदर्शनों में आई कुछ नरमी

अमेरिकी अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि ट्रंप अपने विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि ईरान के खिलाफ हमले का आदेश देना है या नहीं। हाल के हफ्तों में ईरानी अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनों पर हिंसक कार्रवाई के बाद वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को मारना जारी रखता है तो अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है, हालांकि प्रदर्शनों में अब कुछ नरमी आई है।

ईरान में क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन

इस्लामिक मुल्क ईरान में आर्थिक संकट के विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन में उतरे लोग लगातार ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे। लोगों की मांग है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन होना चाहिए। एचआरएएनए ने कहा है कि उसने पुष्टि की है कि विरोध प्रदर्शनों में 6,479 लोग मारे गए। पूरे विवाद को समझने के लिए यहां क्लिक करें…