Knife Attack in Railway Station : फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित Gare du Nord ट्रेन स्टेशन में बुधवार सुबह एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल लोगों में से एक की हालत चिंतानजक बताई जा रही है। हमलावर पर काबू पाने के लिए पुलिस को फायर करना पड़ा।
स्थानीय पुलिस की तरफ से बताया गया कि हमलावर पर काबू पाने के लिए पुलिस को कई फायर करने पड़े। पुलिस ने बताया कि हमलावर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हमले को क्यों अंजाम दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमले के बाद पेरिस के इस ट्रेन स्टेशन पर अफरातफरी मच गई, जिस वजह से ट्रेन ट्रैफिक कुछ देर के लिए बाधित भी हुआ। हमले की वजह से कई ट्रेनें लेट हो गईं। हमले की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस एक्टिव हुई और हमलावर को गोली मार दी।
गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन को न सिर्फ पेरिस बल्कि यूरोप के सबसे बिजी ट्रेन स्टेशनों में से एक माना जाता है। यह पेरिस, लंदन और नॉर्थ यूरोप के बीच एक सबसे बड़ा लिंक है।