ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को टेम्स वैली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंड्रयू पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया है। सुबह इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में कारों के पहुंचने की तस्वीरें सामने आई।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया, जब टेम्स वैली पुलिस ने कहा कि वह पूर्व प्रिंस की ओर से यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन के साथ कथित रूप से गोपनीय जानकारी साझा किए जाने की शिकायत की जांच कर रही है।

एंड्रयू ने किसी भी तरह के गलत काम से लगातार और पूरी मजबूती के साथ इनकार किया है। पिछले साल ही वो ‘प्रिंस’ का खिताब खो चुके थे। उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था।

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें किसी पुलिस फोर्स ने और कहां से अरेस्ट किया है, लेकिन आज सुबह नॉरफोक के सैंड्रिंघम में कुछ वाहन देखे गए। यहां वो विंडसर स्थित अपना घर छोड़ने के बाद रह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे बगैर निशान वाली पुलिस गाड़ियां थीं।

ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब पूर्व राजकुमार को गिरफ़्तार किया गया। उन पर दोषी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से संबंधों को लेकर कई आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, एंड्रयू हमेशा इन आरोप को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है।

एंड्रूयू माउंटबेटन को अरेस्ट करने के बाद टेम्स वैली पुलिस ने एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान हमने आज (19/2) नॉरफोक के एक 60 साल से ज्यादा उम्र के शख्स को सार्वजनिक पद पर कदाचार के संदेह में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आगे बचाया कि बर्कशायर और नॉरफोक में स्थित पतों पर जांच की जा रही है। वो व्यक्ति अभी पुलिस की गिरफ्त में है।

पुलिस के बयान में आगे कहा गया है कि राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के मुताबिक, हम गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे। कृपया यह भी ध्यान रखें कि यह मामला अब सक्रिय है, इसलिए किसी भी प्रकार का प्रकाशन करते समय अदालत की अवमानना से बचने के लिए सावधानी बरती जाए।

यह भी पढ़ें- लाल किले के पीछे खड़ी कार में बैठे थे कश्मीर युवक, पुलवामा से निकला कनेक्शन तो अलर्ट हुई पुलिस

सहायक मुख्य कांस्टेबल ओलिवर राइट ने कहा कि विस्तार से आकलन के बाद हमने सार्वजनिक पद पर कदाचार के इस आरोप की जांच शुरू कर दी है। यह अहम है कि हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर इस कथित अपराध की जांच करते समय जांच की निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता की रक्षा करें। हम समझते हैं कि इस मामले में सार्वजनिक दिलचस्पी बहुत अधिक है, और उचित समय पर हम जानकारी साझा करेंगे।

कौन हैं एंड्रूयू माउंटबेटन?

एंड्रूयू माउंटबेटन ब्रिटेन के किंग चार्ल्स के भाई हैं। एंड्रूयू पिछले साल ही वो ‘प्रिंस’ का ख़िताब खो चुके थे। उन्हें विंडसर के महल रॉयल लॉज को भी छोड़ना पड़ा था। यौन अपराध के दोषी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों को लेकर कई हफ़्तों से चल रही गहन जांच के बाद ये फ़ैसला लिया गया था। उनके बारे में बकिंघम पैलेस की ओर से कहा गया है कि अब किंग के भाई को एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर के नाम से जाना जाएगा। एंड्रयू ने अपने निजी जीवन पर उठते सवालों को देखते हुए अपने दूसरे शाही खिताब भी छोड़ दिए थे।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: राज्यपाल, संविधान और हिंदी भाषा… रिटायर्ड जज जस्टिस कुरियन जोसेफ के क्या सुझाव