ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर लागू है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने ही घर में घिर रहे हैं। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के साथ युद्ध में घसीटा।कमला हैरिस ने आगे कहा कि ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई से देश ने सहयोगियों का भरोसा खो दिया है।
नेतन्याहू पर कमला ने लगाए आरोप
BBC न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक मिशिगन में एक इवेंट में बोलते हुए कमला हैरिस ने कहा, “वह एक युद्ध में शामिल हुए। बीबी नेतन्याहू ने उन्हें इसमें घसीटा। एक ऐसे युद्ध में शामिल हुए जो अमेरिकी लोग नहीं चाहते।”
कमला हैरिस ने यह भी कहा कि यह लड़ाई अमेरिकी सर्विस मेंबर्स को खतरे में डाल रही है। कमला हैरिस ने ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के फॉरेन पॉलिसी के तरीके की आलोचना की। कमला हैरिस ने ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी इतिहास में सबसे भ्रष्ट बताया। कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप जिसे चाहेंगे, उसके खिलाफ अमेरिकी मिलिट्री की ताकत का इस्तेमाल करेंगे।
ट्रंप ने की थी इजरायल की तारीफ
हालांकि अभी तक सीधे तौर पर ट्रंप ने कमला हैरिस को जवाब नहीं दिया है। वहीं ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “लोग इजरायल को पसंद करें या न करें, उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के एक GREAT सहयोगी होने का सबूत दिया है। वे हिम्मत वाले, बोल्ड, वफ़ादार और स्मार्ट हैं और दूसरों के उलट, जिन्होंने लड़ाई और तनाव के समय में अपना असली रंग दिखाया है, इजरायल कड़ी मेहनत करता है और जीतना जानता है।”
(यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताया)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर को तब तक आगे नहीं बढ़ाया जा सकता, जब तक बुधवार तक कोई स्थायी समझौता नहीं हो जाता। साथ ही ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि वे दबाव बनाने के लिए ईरानी बंदरगाहों पर लगातार नाकेबंदी और फिर से बमबारी पर भी विचार कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
