जॉनी डेप का एक महीने का खर्चा 13 करोड़ रुपए, जानें कहां खर्च होता है इतना पैसा
20 लाख रुपए की वाइन पी गए जॉनी डेप।

किसी का हर महीने का खर्चा कितना हो सकता है। आप अंदाजा लगा सकते हैं। 10 लाख, 20 लाख 50 लाख 1 करोड़, 10 करोड़ रुपए जी नहीं। इससे भी ज्यादा। हम बात कर रहे हैं हॉलिवुड एक्टर जॉनी डेप की। जॉनी डेप का हर महीने का खर्चा करीब 13.5 करोड़ रुपए का है। सबसे खास बात यह है कि डेप ने अपनी मेनेजमेंट फर्म टीएमजी से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। साथ ही टीएमजी पर घोटाला करने का भी केस किया है। टीएमजी जॉनी डेप के मेनेजमेंट का काम देखती थी। टीएमजी ने भी एक कंपलेंट फाइल की है और आरोप लगाया है कि जॉनी डेप का लाइफस्टाइल बहुत अलग है। उन्होंने एक महीने में ही करीब दो मिलियन डॉलर लगभग 13.52 करोड़ रुपए खर्च किए।
जॉनी डेप के दुनिया भर में बने 14 घरों पर करीब 500 करोड़ रुपए का खर्चा हुआ। इसके अलावा 18 मिलियन डॉलर करीब 120 करोड़ रुपए में एक नाव को खरीदा गया और उसे रिनॉवेट किया गया। इसके बाद 30 हजार डॉलर करीब 20 लाख रुपए की महंगी वाइन पी है। इसके अलावा डेप ने साल भर में अपने दोस्तों, परिवार और कुछ कर्मचारियों के ऊपर 10 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं।

कंपनी के मुताबिक डेप ने न केवल कंपनी के साथ काम करने से मना कर दिया है बल्कि कंपनी द्वारा डेप के लिए लिए गए 5 मिलियन डॉलर करीब 34 करोड़ रुपए के भी वापस करने से मना कर दिया है। डेप के लिए यह नया नहीं है। इससे पहले डेप और उनकी पत्नी के अलग होने से पहले दोनों को पब्लिक में अपने गंदे लेनिन धोते देखा गया है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।