अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है। शनिवार को जब ट्रंप ने फोटो लेने वाले दावे को फिर से दोहराया तो मेलोनी नहीं दोबारा पलटवार किया और कहा कि आपका दोस्त होना बिल्कुल मददगार साबित नहीं हुआ।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर पोस्ट लिखा कि इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बार-बार उनके साथ G7 बैठक के दौरान फोटो खिंचवाने के लिए कहा। इटली में उनकी लोकप्रियता का स्तर गिर रहा है।
मेलोनी किया तीखा पलटवार
ट्रंप के इस दावे पर मेलोनी ने पलटवार किया और कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप , ये लगातार और बिना किसी वजह के किए जा रहे हमले बेमलब हैं, जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है तो आपकी दोस्त होने से इसमें कोई मदद नहीं मिली हैं और न ही यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर करती है।

इटली की मेलोनी ने ट्रंप को आगे जवाब दिया,”मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है, और मैंने हमेशा यही किया है। इटली में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामले में भी मैंने यही किया। उनके इस्तेमाल से जुड़े समझौतों का हमने हमेशा सम्मान किया है, और जब तक मैं प्रधानमंत्री हूँ, उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। इटली एक संप्रभु देश है। वैसे भी, मेरी लोकप्रियता से आपका कोई लेना-देना नहीं है। मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें।”
ट्रंप ने फिर से क्या किया था दावा?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “फ्रांस में G-7 मीटिंग के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश की। इटली में उनकी लोकप्रियता का स्तर गिर रहा है, शायद इसलिए क्योंकि जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की बात आई, तो उन्होंने अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया (हालांकि NATO ने भी ऐसा ही किया था!)।”

आगे ट्रंप ने लिखा, “उन्होंने हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया, जिससे बहुत बड़ी लॉजिस्टिकल दिक्कत हुई, और यह तब हुआ जब अमेरिका इटली और दूसरे तथाकथित NATO सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करता है। अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं।”
इससे पहले ट्रंप ने इटली के एक ब्राडकास्टर से इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मेलोनी ने उनसे साथ में फोटो खिंचवाने की मिन्नतें की। जिस पर मेलोनी ने जवाब दिया था।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मेलोनी ने ट्रंप को बताया झूठा, बोलीं- ‘इटली और मैं कभी किसी के आगे नहीं गिड़गिड़ाते’
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पलटवार किया है। मेलोनी ने कहा कि हाल ही में हुए G7 समिट में हुई बातचीत के बारे में ट्रंप ने झूठा और मनगढ़ंत दावा किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
