Israel-Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच लंबे वक्त से जारी तनाव के बाद इजरायली वायुसेन ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायल ने ईरान के 30 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके चलते पूरे ईरान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इस हमले की पुष्टि के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान को परमाणु बम बनाने नहीं देंगे।
दरअसल, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। ट्रंप ने पहले भी कहा था कि अगर ईरान परमाणु डील नहीं करता है तो वह परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें, उन्होंने कहा कि ईरान पर ऐसे ही हमले अभी और किए जाएंगे।
‘हथियार डालो या फिर मौत का सामना करो’
जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने ईरान के लिए कहा कि वह अपने हथियार डाल दे या फिर निश्चित मौत का सामना करे। उन्होंने कहा कि यह बड़ी सैन्य कार्रवाई मुख्य रूप से ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने और मिसाइल विकसित करने से रोकने के लिए की गई है।
वीडियो संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा,”ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता और अमेरिका उसके परमाणु ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर देगा।”
ईरानी शासन को बताया कठोर और खतरनाक
ट्रंप ने ईरानी शासन को “बहुत कठोर और खतरनाक समूह” बताते हुए कहा कि अमेरिका ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उनके मुताबिक ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से खड़ा करने की कोशिश की है और वह लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए गंभीर खतरा हैं।
ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे और उनकी मिसाइल इंडस्ट्री को जमीन में मिला देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान की नौसेना को पूरी तरह तबाह कर देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि तेहरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उन्होंने ईरानी सेना आईआरजीसी से सरेंडर करने को कहा है।
बता दें कि इजरायल के हमलों के बाद जिस तरह से ट्रंप ने आक्रामक रुक अपनाया है, वह बताता है कि एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने वाला है, जो कि ईरान के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Israel Attack Iran LIVE: इजरायल ने 30 जगहों को बनाया निशाना, हर तरफ बज रहे सायरन, ईरान में इमरजेंसी

इजराल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है, कई जगह धमाके की खबर है। कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी, लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी था। अब इस बीच इजरायल ने यह बड़ी कार्रवाई की है। पूरे मिडिल ईस्ट में जबरदस्त तनाव की स्थिति है और ईरान ने तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी घोषित कर दी है। पढ़ें लाइव अपडेट्स…
