Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी है। इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में तेहरान समेत कई क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है और अब ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हो गई है। इजरायली हमले खामेनेई के अलावा उनकी बेटी, दामाद और नाती की भी मौत हो गई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई को इतिहास के सबसे दुष्ट व्यक्तियों में से एक बताते हुए कहा कि उनकी मौत ईरानी जनता के लिए अपना देश वापस पाने का सबसे बड़ा अवसर है। ट्रंप ने कहा कि ईरान पर सटीक और भारी बमबारी का सिलसिला अभी रुका नहीं है और यह जारी रहेगा।

तेहरान में तबाही का सन्नाटा

ईरानी सरकारी मीडिया ने भी खामनेई की मौत की पुष्ट कर दी है। राजधानी तेहरान में कई विस्फोटों की जानकारी सामने आई है। तेहरान के मध्य जिलों से धुएं के काले बादल उठते देखे गए हैं और सर्वोच्च नेता के कार्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। देश में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से बंद है।

ईरान के सुप्रीम लीडप की बात करें तो वे 86 साल के थे और 1989 से ईरान की सत्ता पर काबिज थे। उनके मारे जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अब कौन ईरान का सुप्रीम लीडर होगा, जो कि खामेनेई की सत्ता संभालेगा?

खामेनेई का उत्तराधिकारी कौन?

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन की बात करें तो ईरानी संविधान के मुताबिक, 88 सदस्यीय ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ नए सर्वोच्च नेता का चयन करेगी। इस दौड़ में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जिनके बारे में हमने संक्षिप्त जानकारी दी है।

  • खामेनेई के उत्तराधिकार के दावेदारों में पहला नाम हुज्जत-उल-इस्लाम मोहसिन कौमी का है, जो कि खामेनेई के कार्यालय के वरिष्ठ सलाहकार और उनके बेहद करीबी भरोसेमंद माने जाते हैं।
  • वहीं आयतुल्लाह अलीरेजा अराफी भी अहम दावेदार हैं। वे ईरान की मदरसा प्रणाली के प्रमुख और गार्जियन काउंसिल के सदस्य हैं। उन्हें मौजूदा व्यवस्था की निरंतरता का प्रतीक माना जाता है।
  • इसके अलावा एक नाम आयतुल्लाह मोहसिन अराकी का है। वे असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के पुराने सदस्य और धार्मिक साख रखने वाले अनुभवी नेता माने जाते हैं।
  • वहीं जी.एच. मोहसेनी एजेई, जो कि ईरान के वर्तमान न्यायपालिका प्रमुख हैं। वे भी सर्वोच्च नेता के दावेदार है। उनका राष्ट्रीय सुरक्षा का अनुभव अस्थिरता के समय में निर्णायक हो सकता है।
  • वहीं एक नाम हाशमे हुसैनी बुशेहरी का भी है। वे कौम के शुक्रवार प्रार्थना नेता है, जो वरिष्ठ मौलवियों के बीच काफी प्रभावशाली हैं।

अब ये देखना होगा कि खामेनेई का उत्तराधिकारी किसे बनाया जाता है, क्योंकि ईरान अब तक की सबसे मुश्किल चुनौती का सामना कर रहा है। ईरान पहले से ही इजरायल और खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों के साथ सीधे सैन्य संघर्ष में उलझा हुआ है, इसके अलावा ईरान में भी आम जनता सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की इजरायली हमले में मौत, बेटी और नाती भी मारे गए

iran israel war | latest news | world news
खामेनेई की मौत

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। साथ ही इन हमलों में उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए हैं। खामेनेई की बेटी, पोता, दामाद और बहू की मौत हो गई है। पढ़िए पूरी खबर…