Khamenei Death: अमेरिका और इजरायल ने जॉइंट ऑपरेशन में ईरान पर बड़ा हमला किया और इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत ईरान के अन्य टॉप कमांडरों की मौत हो गई। खामेनेई की मौत पर खाने की मौत पर पूरी दुनिया में फैले उनके समर्थक अमेरिका और इसराइल पर भड़क गए, जिसका असर पाकिस्तान के कराची में भी देखने को मिला। खामनेई समर्थकों ने पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ भी की। इसके चलते यहां करीब आठ लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं।

दरअसल, ईरान में खामेनेई की मौत को लेकर पाकिस्तान में एक बड़ी आबादी गुस्से में है और यह गुस्सा कराची में यूएस दूतावास के बाहर देखने को मिला स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्सा प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी काउंसलेट के मुख्य गेट को तोड़ने की कोशिश की, परिसर में घुसने के प्रयास किया।

अमेरिका मुर्दाबाद और ईरान जिंदाबाद के लगाए नारे

इस दौरान ही कराची में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया। टायर जलाए आगजनी की और पूरी तरीके से इलाके में हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों ने ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ से लेकर ‘इजराइल मुर्दाबाद’ और ‘ईरान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

कराची में अमेरिका के खिलाफ अचानक प्रदर्शन भड़कने की वजह से सुरक्षा बलों के लिए स्थिति को नियंत्रण में रखना मुश्किल हो गया। भीड़ की संख्या लगातार बढ़ती रही। कराची के इस विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि मिडिल ईस्ट में हो रही घटनाओं का असर अन्य देशों की जनता पर भी गहरा पड़ता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, उसमें साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग यूएस कांसुलेट के बाहर हाथों में डंडे-लाठी लेकर हैं। लोग डंडे-लाठी से कांसुलेट के खिड़की और गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, और सामान को क्षति पहुंचा रहे हैं।

इस दौरान ने लोगों ने अमेरिकी कांसुलेट में आग लगा दी है। आग की तेज लपटें आसमान की ओर उठती हुई दिखाई दीं। लोग बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: खामनेई की मौत के बाद कौन होगा उनका उत्तराधिकारी, ये हैं सुप्रीम लीडर पद के दावेदार

iran israel war | latest news | hindi news | khamenei death
Israel-Iran War: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी (Source: Reuters File Photo)

मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी है। इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में तेहरान समेत कई क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है और अब ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हो गई है। इजरायली हमले खामेनेई के अलावा उनकी बेटी, दामाद और नाती की भी मौत हो गई है। पढ़िए पूरी खबर…