Israel Attacked Iran: लंबे तनाव के बाद अब इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है जिसकी घोषणा इजरायली रक्षामंत्री ने की। इन हमलों के चलते ईरान की राजधानी तेहरान में तेज धमाके सुने गए और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। इजरायल का कहना है कि उसने ईरान पर प्रीवेंटिंव अटैक यानी एहतियाती तौर पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के 30 ठिकानों पर इजरायल ने हमला किया है, जिसे एक पूर्वनियोजित सटीक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि आईडीएफ ने सुबह ईरान के खिलाफ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इसके बाद ही ईरान के जवाबी हमलों की संभावना के चलते सतर्कता के तहत सायरन भी बजाए, जिससे ईरानी मिसाइलों से पहले लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाए। इजरायल की सरकार ने अपने नागरिकों से सुरक्षित रहने के लिए सतर्कता बरतने के साथ ही सरकार के आदेशों का पालन करने को कहा है।

परमाणु संवर्धन है मुख्य वजह

जानकारी के मुताबिक, तेहरान में कई जगहों पर इजरायल के हमले के बाद आग की लपटें और ऊंचा काला धुआं उठने लगा। बता दें कि यह हमले तब हुए हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई है। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न करे और वह यूरेनियम संवर्धन करना बंद कर दे।

दूसरी ओर ईरान है, जिसका कहना है कि वह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु संपन्न देश होना चाहता है। वह यूरेनियम संवर्धन छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, जिसके चलते एक बार फिर ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच टकराव बढ़ गया है।

ट्रंप ने दे रहे थे ईरान को धमकी

गौरतलब है कि इजरायल ने ईरान पर यह हमला अमेरिकी धमकियों के बीच किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे थे। पहले से ही अमेरिकी सेना ने ईरान को चारों तरफ से घेर रखा है। इजरायल ने एक साथ 30 जगहों पर धमाके किए हैं, जिसके चलते ईरान में बड़ी तबाही हो सकती है।

ईरान के प्रमुख अखबार तेहरान टाइम्स ने भी ईरान पर हमले की पुष्टि कर दी है। तेहरान टाइम्स ने हमले का वीडियो भी जारी किया है और लिखा कि तेहरान में कई जगह धमाके हुए हैं।

इजरायली एयरफोर्स ने जारी किया अलर्ट का आदेश

ईरान पर हमले के बाद इजरायली एयरफोर्स ने देश के सभी क्षेत्रों को पूर्ण सक्रियता से आवश्यक सक्रियता की श्रेणी में स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है। अति आवश्यक क्षेत्रों को छोड़कर, शैक्षणिक गतिविधियों, सभाओं और कार्यस्थलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Israel Attack Iran LIVE: इजरायल ने 30 जगहों को बनाया निशाना, हर तरफ बज रहे सायरन, ईरान में इमरजेंसी

Israel attacked iran | idf military strike | Iran news | iran Israel war | latest news | global news | Hindi news
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ गया तनाव

इजराल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है, कई जगह धमाके की खबर है। कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी, लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी था। अब इस बीच इजरायल ने यह बड़ी कार्रवाई की है। पूरे मिडिल ईस्ट में जबरदस्त तनाव की स्थिति है और ईरान ने तत्काल प्रभाव से इमरजेंसी घोषित कर दी है। पढ़ें लाइव अपडेट्स…