युद्ध विराम और शांति वार्ता के बीच शनिवार को इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक बड़े हमले को अंजाम दिया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल की ओर से की गई इस एयरस्ट्राइक में तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। मौत की पुष्टि लेबनान की ओर से गई है जबकि इजरायल ने दावा किया है कि उसने हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले के बाद इजरायल-लेबनान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है।

बता दें कि 20 जून को इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच एक अनिश्चित युद्धविराम लागू होने के बाद यह अब तक का सबसे खतरनाक हमला है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए बयान के मुताबिक, इजरायल ने दो गांवों को निशाना बनाया है। पहला हमला अंसार गांव पर हुआ है जहां एक घर को निशाना बनाकर की गई एयरस्ट्राइक में 9 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हुए हैं।

वहीं दूसरे हमले में अल-जहरानी गांव को निशाना बनाया गया है। इस हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 9 लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

युद्धविराम का उल्लंघन

इजरायल और लेबनान की सरकार ने 26 जून को एक “फ्रेमवर्क एग्रीमेंट” की घोषणा की थी, जिसमें ईरान-समर्थित हिज्बुल्लाह मिलिटेंट ग्रुप के हथियार खत्म करने के बदले में इजराइली सेना को दक्षिणी लेबनान से वापस जाने का प्लान बताया गया। इसमें दोनों देशों के बीच शांति समझौते की दिशा में कदम उठाने की भी बात कही गई थी, लेकिन यह जो हमला हुआ है वह उस युद्धविराम का उल्लंघन है।

हिज्बुल्लाह ने अब बातचीत से किया इनकार

इस हमले के बाद हिज्बुल्लाह ने सीधी बातचीत से इनकार कर दिया है और कहा है कि वह इस डील का हिस्सा नहीं था। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने दक्षिणी लेबनान पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है, “अपने घरों में रहने वालों” को लोग डराते हैं और दक्षिण में स्थिति को स्थिर करने की कोशिशों को कमजोर करते हैं।

लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) ने कहा कि इजरायल ने शनिवार सुबह दक्षिण में अपने हमले बढ़ा दिए और इस दौरान लड़ाकू विमानों ने अंसार गांव के बाहरी इलाके में एक घर पर हमला किया। वहीं “अली अल-ताहेर रिज” को टारगेट करते हुए कई हवाई हमले किए जो नबातिएह इलाके के ऊपर एक स्ट्रेटेजिक पहाड़ी है। बाद में इसने दक्षिणी शहर दीर ​​जहरानी पर हमले की भी जानकारी आई। कुछ लोगों ने बताया कि यह हमला नामाजियों पर हुआ है।

इजराइली सेना ने क्या कहा?

इस हमले को लेकर इजराइली सेना की ओर से कहा गया है कि उसने “नबातीह और अंसार के इलाकों में हिज्बुल्लाह के आतंकी ठिकानों” पर हमला किया। सेना ने कहा कि यह कदम अली अल-ताहेर रिज इलाके में इजराइली सैनिकों के खिलाफ “हिज्बुल्लाह आतंकी संगठन की कार्रवाई के जवाब में” उठाया गया।

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में दो UAE तेल टैंकरों पर ड्रोन हमला, ईरान-अमेरिका तनाव और गहराया, भारत के लिए क्यों बढ़ी टेंशन?

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में दो UAE तेल टैंकरों पर ड्रोन हमले से खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। UAE ने ईरान पर आरोप लगाया है, जबकि अमेरिका ने तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने और नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखने के संकेत दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…