Donald Trump on France Violence: यूरोपीय देश फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों जमकर हिंसा भी की। इसको लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया आई है। ट्रंप ने दावा किया कि फ्रांस में हो रहा आंदोलन स्कूलों की समस्याओं को लेकर नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर अनियंत्रित प्रवासन और इस्लाम से जुड़ा है।
दरअसल, फ्रांस के प्रदर्शनकारी छात्र, शिक्षक और अभिभावक मुख्य रूप से स्कूलों में संसाधनों की कमी, शिक्षकों की कमी और खराब बुनियादी सुविधाओं को लेकर विरोध कर रहे हैं। दावा ये भी किया गया है कि मंगलवार को फ्रांस में ढाई लाख से अधिक लोग प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर फ्रांस के हालात को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने अनियंत्रित प्रवासन को विरोध प्रदर्शन की वजह बताते हुए कहा कि यह मामला स्कूलों से जुड़ा नहीं है, बल्कि उनके अनुसार इस्लाम फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है।

किन मुद्दों पर हो रहा विरोध
बता दें कि फ्रांस में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मंगलवार को बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर स्कूलों में बेहतर सुविधाओं और अधिक फंड की मांग की। प्रदर्शनकारियों की शिकायतों में शिक्षकों की कमी, कक्षाओं में अधिक संख्या में छात्रों का होना, जर्जर इमारतें, खराब रखरखाव और स्कूलों में जरूरी सुविधाओं की कमी शामिल है।
मैक्रों सरकार पर बढ़ रहा है दबाव
स्कूलों से जुड़ा ये विरोध प्रदर्शन सितंबर में राजधानी पेरिस के आसपास के अपेक्षाकृत कम आय वाले इलाकों से शुरू हुआ था। इसके बाद यह आंदोलन देशभर में फैल गया और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार पर दबाव बढ़ने लगा।
कई शहरों में तो विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा लेकिन स्ट्रासबर्ग, लियोन और रेनेस समेत कुछ शहरों में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और पुलिस पर वस्तुएं फेंकीं। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़ें: ‘ईरान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है’, ट्रंप ने फिर दी चेतावनी; अमेरिका ने दो ईरानी राजनयिकों को किया देश से बाहर
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब उस मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है जहां अमेरिका का अगला कदम पश्चिमी एशिया में बहुत कुछ उथल-पुथल कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकबार फिर ईरान को लेकर चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान पूरी तरह से खत्म हो चुका है, अब बस हमें यह फैसला करना है कि उसका अंत आसान तरीके से होगा या फिर मुश्किल तरीके से होगा। पढ़िए पूरी खबर…
