ईरान और अमेरिका एक बार फिर जंग में कूद गए हैं, दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। ईरान जहां खाड़ी स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा तो वहीं अमेरिका ईरानी हथियारों और अहम स्थानों पर हमला कर रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान के प्रसिद्ध अखबार ने अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए कई विदेशी नेताओं के नाम और तस्वीरें छापी हैं।
यह अखबार अपने कट्टर और भड़काऊ रुख के लिए जाना जाता है।अखबार का कहना है कि अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बदले में इन नेताओं को निशाना बनाया जाना चाहिए।
28 फरवरी को ही हुई थी अली खामेनेई की मौत
अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष के पहले दिन 28 फरवरी को ही हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद हाल ही में उनके बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई ने कसम खाई है कि इसके लिए ईरानी शासन जिम्मेदार लोगों को सजा देगा।
मोजतबा ने बदला लेने की खाई कसम
इस सप्ताह की शुरुआत में अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को जारी अपने पहले सार्वजनिक संदेश में, मोजतबा खामेनेई ने कहा कि बदला लेना जरूरी है। उन्होंने कहा, “बदला लेना हमारे देश की इच्छा है और इसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। ये अपराधी, जिनके नाम एक लिस्ट में हैं, अपने बिस्तर पर शांति से मरने की इच्छा अपने साथ ही अपनी कब्र में ले जाएंगे।”
न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को बाद में ईरान की राजधानी तेहरान में अधिकारियों की ओर से प्रकाशित ‘हमशहरी’ अखबार ने मोजतबा खामेनेई के बयान के साथ 13 विदेशी नेताओं की तस्वीरें दिखाने वाला एक ऑनलाइन इन्फोग्राफिक शेयर किया।
हालांकि सुप्रीम लीडर ने कहा कि ईरान ने उन लोगों की एक लिस्ट तैयार की है जिन्हें निशाना बनाया जाना है, लेकिन उन्होंने किसी भी नेता के नाम का खुलासा नहीं किया। साथ ही इस बात का भी कोई संकेत नहीं है कि अखबार की ओर छापे गए लिस्ट को ईरानी सरकार ने आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी थी या नहीं।
लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
अखबार की ओर से लिस्ट में छापे गए नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, इटली प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का नाम है। इसके अलावा एजेंसी ने आगे बताया कि इस सूची में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ का भी नाम शामिल हैं।
हालांकि ऑनलाइन ग्राफिक अखबार के रविवार के प्रिंट संस्करण में दिखाई नहीं देता है।
युद्ध के दौरान, ईरान ने कई यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया कि वे उस पर हुए हमलों की निंदा करने में नाकाम रहे। साथ यह भी कहा कि अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत देकर वे भी इसमें शामिल थीं।
जानकारी दे दें कि मुजतबा खामेनेई युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं और खबरों के मुताबिक, जिन हमलों में उनके पिता मारे गए थे, उनमें वे भी घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें: ‘शहीदों के खून का बदला लेंगे’, पिता खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ने खाई कसम
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने शनिवार को अपने पिता अली खामेनेई और अन्य शहीदों की मौत का बदला लेने की कसम खाई। अपने सोशल मीडियो पर जारी एक लिखित संदेश में उन्होंने अली खामेनेई और युद्ध में मारे गए शहीदों के खून का बदला लेने की कसम खाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
