ईरान अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूलने की तैयारी कर रहा है। चीन में ईरान के एम्बेसडर ने शनिवार को कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर नई फीस लगाई जाएगी। हालांकि इस योजना से अमेरिका सहमत नहीं है। ईरानी एम्बेसडर ने साथ ही भरोसा दिलाया कि दोस्त देशों को ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ मिलेगा।

ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए हुई शुरुआती डील में यह तय हुआ था कि कमर्शियल जहाज 60 दिनों तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से फ्री में गुजरेंगे। लेकिन यह अभी साफ़ नहीं है कि 60 दिन के बाद क्या होगा। ईरानी एम्बेसडर अब्दुलरेज़ा रहमानी फाजली ने बीजिंग में वर्ल्ड पीस फोरम को बताया कि उनका देश इस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए नए इंतज़ामों पर ओमान के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है।

‘हम निश्चित रूप से सर्विस फीस लेंगे’

रहमानी अजली ने कहा, “एक ऐसे देश के तौर पर जहां होर्मुज उसके टेरिटोरियल वॉटर का हिस्सा है, हम निश्चित रूप से सर्विस फीस लेंगे।” साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ऐसी फीस टोल नहीं होगी। उन्होंने कहा, “ये नए इंतज़ाम होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की सिक्योरिटी की गारंटी, जहाजों के आने-जाने पर नज़र रखने और साथ ही बड़ी संख्या में जहाजों के एनवायरनमेंट पर पड़ने वाले असर की गारंटी देने और उनसे निपटने से जुड़े होंगे।”

दोस्त को छूट देगा ईरान

रहमानी अजली ने कहा कि हम उन देशों के लिए खास ट्रीटमेंट पर ज़रूर विचार करेंगे जो हमारे दोस्त थे और मुश्किल समय में खास तौर पर हमारे साथ खड़े रहे।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस ले जाता है, लेकिन मिडिल ईस्ट युद्ध के दौरान ईरान ने इसे लगभग बंद कर दिया था। इसके कारण एनर्जी की कीमतें आसमान छू रही थीं। मिडिल ईस्ट युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ शुरुआती डील होने के बाद ईरान ने होर्मुज से अपनी नाकाबंदी हटा ली और लड़ाई के पक्के हल पर बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें: रोते-बिलखते अराघची-गालिबाफ…VIDEO में देखें कैसे दी गई खामेनेई को अंतिम विदाई

ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार को ऐसा भावुक मंजर देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम कर दीं। दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को अंतिम विदाई देते समय विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें