ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद किए जाने की वजह से दुनिया के ज्यादातर देशों में ईंधन का संकट पैदा होने के हालात हैं। इस बीच अमेरिका ने ईरान को 48 घंटों के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि ऐसा न होने पर वो ईरान के पावर प्लांट उड़ा देंगे।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा, “अगर ईरान, ठीक इस समय से 48 घंटों के अंदर, बिना किसी धमकी के, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके अलग-अलग पावर प्लांट पर हमला करके उन्हें तबाह कर देगा – और इसकी शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी!”
इजरायल के आसमान पर हमारा कब्जा: ईरान
ईरान की आईआजीसी एयरोस्पेस फोर्स के चीफ जनरल सैयद माजिद मूसावी ने दावा किया है कि ईरान अब इजरायल के आसमान को आसानी से भेद सकता है। उन्होंने दावा किया है कि ईरान इजरायल के आसमान पर हावी है।
मूसावी के अनुसार, ईरान के ड्रोन और मिसाइल आसानी से इजरायल में पहुंच सकते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान द्वारा किए जाने वाले अगले हमलों से अमेरिका और इजरायल हैरान रह जाएंगे।
X पर एक पोस्ट में मूसावी ने कहा, “इसी क्षण से, मैं कब्जे वाले इलाकों के आसमान पर ईरान के बेटों के मिसाइल वर्चस्व की घोषणा करता हूं। आने वाली लहरों में इस्तेमाल की जाने वाली नई रणनीतियां और लॉन्च सिस्टम अमेरिकी-जायोनी कमांडरों को हक्का-बक्का कर देंगे। आज रात, कब्जे वाले इलाकों के दक्षिण का आसमान घंटों तक रोशन रहेगा।”
ईरान ने इजरायल के अराद और डिमोना में किया हमला, 100 घायल
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि उन्होंने अराद के मेयर याइर मायान से बातचीत की और ईरानी हमले में घायल हुए लोगों के लिए प्रार्थना की। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान के हमले में बच्चों सहित 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
बेंजामिन नेतन्याहू ने X पर एक पोस्ट में कहा कि यह हमारे भविष्य के लिए चल रहे अभियान की एक बेहद कठिन शाम है। उन्होंने कहा कि इजरायल सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों पर प्रहार जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। ईजरायल ने यह भी दावा किया है कि डिमोना में ईरान ने मिसाइल से उसके परमाणु केंद्र पर हमला किया है।
यहां पढ़िए अमेरिका और इजरायल के ईरान से युद्ध से जुड़े लेटेस्ट अपडेट
