ईरान ने फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट को कथित तौर पर हाईजैक करने की कोशिश की घटना से खुद को जोड़ने की किसी भी कोशिश को फॉल्स फ्लैग (साजिश) बताकर खारिज कर दिया है।
ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ऐसे आरोप गढ़े हुए सबूतों पर आधारित हैं।
हो रही को-पायलट के बैकग्राउंट की जांच
ये बातें ऐसे समय में सामने आई हैं जब कई देश फ्लाईदुबई के को-पायलट के बैकग्राउंट की जांच कर रहे हैं। हमलावर को-पायलट ने 30 सितंबर को पायलट-इन-कमांड पर क्रैश-एक्स (crash axe) से हमला किया था और आरोप है कि उसने फ्लाइट FZ1073 को क्रैश करने की कोशिश की थी।
कई मीडिया आउटलेट के मुताबिक, हमलावर को-पायलट की पहचान ओमान निवासी हमम अल-हम्मामी के तौर पर की है, हम्मानी ने हवा में ही पायलट-इन-कमांड स्मित माथुर मच्छार पर हमला कर दिया। हालांकि, फ्लाइट जब करीब 14,000 फीट नीचे गिर ही रही थी, तभी मच्छार कॉकपिट का दरवाज़ा खोल दिया और यात्रियों को अंदर आने दिया, जिन्होंने अल-हम्मामी को काबू में कर लिया। इसके बाद फ्लाइट में मौजूद दूसरे पायलटों ने कंट्रोल संभाला और सऊदी अरब के तबुक में प्लेन को सुरक्षित लैंड कराया।
ईरान ने बताया झूठी साजिश
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने इस घटना से ईरान के किसी भी संबंध को झूठी साजिश बताकर खारिज कर दिया। इस्माइल बघई ईरान को फ्लाईदुबई घटना के साथ-साथ ब्रिटेन में आरएएफ फेयरफोर्ड बेस पर सुरक्षा खतरे से जोड़ने वाले दावों का जवाब दे रहे थे।
तस्नीम के मुताबिक, इस्माइल बघई ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह केवल उस अनुभव की याद दिलाता है जिसे दुनिया ने पिछले सात महीनों में देखा है।”
केवल मनगढ़ंत आरोप लगा रहे- ईरान
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस तरह के आरोपों को इजरायल और कुछ यूरोपीय देशों के झूठे साजिश वाले ऑपरेशनों के इस्तेमाल के इतिहास के संबंध में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान पर केवल मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक घिसी-पिटी रणनीति है।
हालांकि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इस घटना को लेकर जांच कर रहा है। शनिवार को यूएई ने कहा था कि जांच से पता चला है कि ओमान के को-पायलट ने आतंकी हरकत करने की कोशिश की थी।
को-पायलट ने कैप्टन पर क्रैश एक्स किया हमला
सरकारी समाचार एजेंसी WAM की रिपोर्ट के मुताबिक, UAE के अटॉर्नी जनरल हमद सैफ अल शम्सी ने कहा कि को-पायलट ने फ्लाइट डेक के अंदर कैप्टन पर क्रैश एक्स (आपातकालीन कुल्हाड़ी) से हमला किया और विमान पर कब्जा करने की कोशिश की।
ऑस्ट्रेलिया से संबंधों की हो रही जांच
इस बीच, PTI न्यूज एजेंसी के मुताबिक कि ऑस्ट्रेलिया और इजरायल के अधिकारी ओमान के को-पायलट के ऑस्ट्रेलिया से संबंधों और इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह फ्लाईदुबई की फ्लाइट के क्रू का हिस्सा कैसे बना। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने कहा कि एक आतंकवाद-रोधी टीम उस व्यक्ति के ऑस्ट्रेलिया से संबंधों की जांच कर रही है।
मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को बताया कि को-पायलट को 2014 में स्टूडेंट वीजा मिला था और देश छोड़ने से पहले उसने 2015 से 2017 के बीच ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की थी। ABC मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में उसका वीजा रद्द कर दिया गया था क्योंकि वह अब वहां स्टूडेंट नहीं रह गया था।
हमाम अल-हम्ममी को ओमान ने अपने देश में कट्टरपंथी विचारों के कारण उड़ान भरने से रोक दिया गया था। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि इस ओमानी पायलट को इजरायल तक विमान कैसे उड़ाकर ले जा सका।
यह भी पढ़ें: ‘इस्लाम के खिलाफ लड़ने वाले…’, अल-कायदा ने फ्लाईदुबई के हमलावर को-पायलट की तारीफ में पढ़े कसीदे
आतंकी संगठन अल-कायदा ने फ्लाईदुबई के हमलावर को-पायलट की तारीफ की और 11 सितंबर 2001 यानी 9/11 के हमलों का हवाला देते हुए अमेरिका और इजरायल के फ्लाइट्स को निशाना बनाकर हमले करने का आह्वान भी किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
