Iran Khamenei Video: इजरायली मीडिया ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर दावा किया था कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। इन खबरों के कुछ दिनों बाद ही अब ईरानी मीडिया मेहर न्यूज ने एक खामेनेई का एक वीडियो जारी किया है। इसमें खामेनेई बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ये वीडियो कब का है।

बता दें कि मोजतबा खामेनेई का वीडियो पहली बार मेहर नामक एक अर्ध-सरकारी ईरानी समाचार एजेंसी द्वारा जारी किया गया था। यह वीडियो सर्वोच्च नेता के स्वास्थ्य और ठिकाने के बारे में बढ़ती अटकलों का मुकाबला करने के एक स्पष्ट प्रयास के तहत प्रकाशित किया गया था।

इजरायली मीडिया ने किया था दावा

इससे पहले शुक्रवार को इजरायली मीडिया ने बताया कि खामेनेई की हालत बेहद नाजुक है, जिससे उनके स्वास्थ्य और ठिकाने को लेकर अटकलें और तेज हो गईं। 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली संयुक्त सैन्य हमलों में अपने पिता, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के तुरंत बाद खामेनेई ने सर्वोच्च नेता का पदभार संभाला।

खास बात यह भी है कि पदभार संभालने के बाद से खामेनेई एक बार भी जनता के सामने नहीं आए हैं। इजरायली मीडिया का दावा था कि वह हमलों में घायल हो गए थे और तब से वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों से संवाद करने के लिए मध्यस्थों पर निर्भर हैं।

राष्ट्रपति के बयान से बढ़ा था सस्पेंस

इतना ही नहीं, खामेनेई की सेहत को लेकर अनिश्चितता तब और ज्यादा बढ़ गई थी, जब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने भी अनिश्चितता को बढ़ाते हुए सरकारी टेलीविजन पर एक साक्षात्कार में कहा कि खामेनेई से सीधा संपर्क फिलहाल बहुत मुश्किल है।

मेहर द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में इजरायली मीडिया के सारे दावे खंडित कर दिए गए हैं। इस वीडियो के जरिए ईरानी मीडिया ने यह बताने की कोशिश की है कि मुल्क के सर्वोच्च नेता की सेहत सही है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

पिता की मौत के बाद संभाला सर्वोच्च नेता

बता दें कि 56 वर्षीय इस्लामी धर्मगुरु मोजतबा खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में अपने पिता की मृत्यु के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे। पदभार संभालने के बाद से उन्होंने कोई सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है और केवल लिखित बयानों के माध्यम से ही संवाद किया है।

यहां तक ​​कि वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं देखे गए। सर्वोच्च नेता की लंबी अनुपस्थिति ने उनकी मृत्यु की अटकलों को और भी तीव्र कर दिया था। मई में सभी अटकलों को खारिज करते हुए खामेनेई के कार्यालय ने कहा कि सर्वोच्च नेता स्वस्थ हैं और मामलों की देखरेख कर रहे हैं।

यह भी पढें: होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हो सकता है ईरान का नियंत्रण, ईरान और ओमान के बीच बनी सहमति

ईरान और ओमान के बीच एक प्रस्तावित डील से ईरान को होर्मुज जलमार्ग (Strait of Hormuz) से खाड़ी में आने वाले जहाजों पर नियंत्रण मिल सकता है। रॉयटर्स से बुधवार को ईरान के एक सीनियर सूत्र और क्षेत्र के दो अन्य अधिकारियों ने बात की। पढ़िए पूरी खबर…