ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान आने का न्योता दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम को अगले महीने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार कई शहरों में आयोजित करने की तैयारी है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले महीने होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है।

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति पेजेशकियन की ओर से औपचारिक निमंत्रण मंगलवार को नई दिल्ली में ईरानी दूतावास ने विदेश मंत्रालय (MEA) को भेजा। उन्होंने बताया कि दूतावास को इस संबंध में तेहरान से दो दिन पहले औपचारिक सूचना मिली थी।

खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होगा

ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होगा और उन्हें 9 जुलाई को उनके गृहनगर मशहद में दफनाया जाएगा। 86 वर्षीय खामेनेई फरवरी में अपने परिसर पर हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में मारे गए थे।

दूतावास ने भारतीयों से ईरान की यात्रा करने से बचने को कहा

वहीं, दूसरी ओर ईरान में भारतीय दूतावास ने बुधवार को सभी भारतीयों को सलाह दी कि वे बहुत जरूरी न हो तो ईरान की यात्रा करने से बचें। सुरक्षा से जुड़ी एक औपचारिक सलाह में, दूतावास ने कहा कि वह तेहरान में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। इसके अलावा, ईरान में पहले से मौजूद भारतीय नागरिकों या जरूरी काम से वहां यात्रा करने वालों से यह भी कहा गया कि वे पूरी सतर्कता और सावधानी बरतें और हालात पर नजर रखें।

यह भी पढ़ें: ईरान ने किसी भी अमेरिकी समझौते में मिसाइल प्रतिबंधों को खारिज किया

ईरानी के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक साफ बयान जारी किया है। पेजेशकियन ने मंगलवार को कहा कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम अमेरिका के साथ हुए 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) का हिस्सा नहीं है और इसे भविष्य के किसी भी समझौते में शामिल नहीं किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें