ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने शनिवार को अपने पिता अली खामेनेई और अन्य शहीदों की मौत का बदला लेने की कसम खाई। अपने सोशल मीडियो पर जारी एक लिखित संदेश में उन्होंने अली खामेनेई और युद्ध में मारे गए शहीदों के खून का बदला लेने की कसम खाई।

मोजतबा खामेनेई ने अपने संदेश में कहा, “हम शहीद नेता और इन दोनों युद्धों के सभी शहीदों के खून का बदला उन अपराधियों और कलंकित हत्यारों से लेने की कसम खाते हैं।”

हर हाल में लिया जाएगा बदला- मोजतबा खामेनेई

उन्होंने कहा कि ईरान का बदला हर हाल में लिया जाएगा। आगे कहा कि यह मामला उनके या अन्य अधिकारियों के व्यक्तिगत अस्तित्व पर निर्भर नहीं करता है। चाहे हम मौजूद हो या न हों, यह होकर रहेगा।

लोगों को शुक्रिया कहा

इसके बाद उन्होंने ईरान और इराक में लाखों लोगों की भारी संख्या की उपस्थिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “ईरान और इराक, विशेष रूप से तेहरान, कोम, नजफ, कर्बला और मशहद में लाखों लोगों की झूठे दुश्मनों को ध्वस्त करने वाली और ऐतिहासिक भागीदारी के लिए मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।”

मोजतबा का यह बयान अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह के मौके पर जारी किया गया था, जो 28 फरवरी को तेहरान में उनके कार्यालय पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में उनकी हत्या के महीनों बाद आयोजित किए गए थे।

अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार देर रात मशहद में इमाम रजा के पवित्र स्थल पर दफनाया गया, जहां हजारों समर्थक नेता को अंतिम विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए थे।

ईरान हत्या करने का बना रहा प्लान- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हाल ही में ईरान की ओर से उनकी हत्या की योजनाओं के बारे में बात की। खामेनेई के बयान से एक दिन पहले, ट्रम्प ने दावा किया था कि वह लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हैं।

उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए कहा, “मैं लंबे समय से उनकी लिस्ट में हूं। हम इसी से निपट रहे हैं। बस बात इतनी-सी है कि मैंने निर्देश दे दिए हैं कि अगर कुछ भी होता है, तो उन पर ऐसी बमबारी करें जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी हो।”

लंबे समय से हिट लिस्ट में हूं- ट्रंप

जब उनसे ईरान के उस प्लान के बारे में पूछा गया, जिसमें उनकी हत्या की साजिश बात कही गई, जिसके बारे में इजराइल ने चेतावनी दी थी, तो उन्होंने कहा कि ये कोई नई योजना नहीं है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ईरान सालों से उन्हें मारना चाहता है।

उन्होंने कहा, “नहीं, नहीं। इजराइल कुछ भी नहीं कर पाया। मैं लंबे समय से (ईरान की हिट लिस्ट में) नंबर 1 पर हूं, और यही जिंदगी का दस्तूर है, आप जानते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे याद करेंगे।”

अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका लौटते समय अपनी यात्रा की योजना बदल दी थी। साथ ही व्हाइट हाउस ने बाद में माना था कि यह राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए उठाया गया एक कदम था।

यह भी पढ़ें: ईरान के मशहद में अयातुल्ला अली खामेनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में आई भीड़ ने लगाए ‘ट्रंप को मार डालो’ के नारे

ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को देश के सबसे पवित्र शहर में दफनाया गया। ईरानी सरकारी मीडिया ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी। उनके अंतिम संस्कार के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। हालांकि उनके बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई अभी भी लोगों के सामने नहीं आये हैं। उत्तर-पूर्वी ईरान के मशहद शहर में उन्हें दफ़नाया गया। एक हफ़्ते तक बड़े पैमाने पर अंतिम संस्कार के जुलूस, रैलियां और शोक समारोह आयोजित किए गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें