ईरान की इस्लामिक रिवल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी जारी की है। ईरानी सेना ने धमकी देते हुए कहा कि अगर तनाव और भी बढ़ता तो उसकी सेना नए तरीके से लड़ने के लिए तैयार है।

ईरान की सरकारी मीडिया टीवी के मुताबिक, आईआरजीसी नौसेना के राजनीतिक मामलों के उपप्रमुख मोहम्मद अकबरजादेह ने कहा कि अगर अमेरिका कोई नई गलती करता है तो उसकी नौसेना के पास उसके लिए सरप्राइज टैक्टिक्स के लिए तैयार रहें। दरअसल ईरान ने हाल में दावा किया था कि उसने अपने नौसेना को ऐसे आधुनिक हथियारों से लैस किया जिसे अभी तक किसी ने नहीं देखा।

‘नए तरीकों से देगी जवाब’

मोहम्मद अकबरजादेह ने आगे कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिका का कोई नई सैन्य कार्रवाई किए जाने के हालात में आईआरजीसी नेवी अपने नए टैक्टिक्स का इस्तेमाल करेगी।”

ईरानी अधिकारियों ने बार-बार यह दावा किया है कि उनके नौसेना ने आसपास के जलक्षेत्र में विदेशी सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के लिए अपने हार्डवेयर और रणनीतियों का आधुनिकीकरण किया है।

ट्रंप ने ईरान के नए प्रस्ताव का मानने से इनकार किया था

ईरान की ओर से यह टिप्पणी तब आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए प्रस्ताव को तब तक मानने से इनकार कर दिया, जबतक वे (ईरान) परमाणु मुद्दे को नहीं सुलझाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, जब तक परमाणु मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता अमेरिका वार्ता को आगे नहीं बढ़ाएगा। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान ने संकेत दिया है कि वह हराने की स्थिति में है और इसलिए वे होमुर्ज जलमार्ग को खोलने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान के परमाणु मुद्दे को लेकर चेतावनी दी कि अगर ईरान परमाण हथियार हासिल कर लेता है तो पूरी दुनिया बंधक बन जाएगा।

इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने में जुटे हुए हैं। वे पाकिस्तान दौरे के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच OPEC से बाहर निकला संयुक्त अरब अमीरात, क्या खाड़ी देशों में पड़ रही अब फूट?

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगलवार को OPEC (ओपेक) और OPEC+ को छोड़ने का ऐलान किया है। यूएई ने कहा कि वह एक मई से इस समूह से बाहर निकल जाएगा। यह तेल उत्पादक देशों के इस समूह के लिए एक बड़ा झटका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें