ईरान ने होमुर्ज जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक नया सिस्टम शुरू किया है। ईरान ने यह सिस्टम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के धमकी के बावजूद शुरू किया है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान नए प्रस्ताव पर सहमति नहीं देता तो फिर से उसके देश पर बमबारी शुरू हो जाएगी।
ईरान के नए व्यवस्था के मुताबिक, होमुर्ज जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को पहले परमिट लेना जरूरी होगा।
अमेरिका ने रोका अपना प्रोजेक्ट फ्रीडम
होमुर्ज जलमार्ग से दुनिया का 20 प्रतिशत तेल गुजरता है, इसलिए यह दुनिया के सभी देशों के लिए करीब-करीब मायने रखता है। हालांकि अमेरिका ने बुधवार को अपने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को रोक दिया है, जो होमुर्ज जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को गाइड करता था।
नई व्यवस्था में क्या है?
ईरान के प्रेस टीवी के मुताबिक, नए व्यवस्था के मुताबिक, होमुर्ज से गुजरने वाले जहाजों को आधिकारिक ईमेल info@PGSA.ir से एक ईमेल जाएगा, जिसमें जहाजों के आने-जाने के नियमों की जानकारी होगी। यह ईमेल फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण (PGSA) से जुड़ा हुआ है।
होमुर्ज से गुजरने वाले जहाजों को रास्ता पार करने से पहले गुजरने के लिए परमिट हासिल करना जरूरी होगा। नए सिस्टम के गाइडलाइन के मुताबिक अपने संचालन में बदलाव करना होगा।
प्रेस टीवी ने बताया कि इस नए सिस्टम को ईरानी शासन सिस्टम की तरह पेश किया गया है, जो अब होमुर्ज जलमार्ग में लागू है।
सैन्य अभियान खत्म- मार्को रुबियो
इधर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया कि ईरान के साथ सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अब खत्म हो गया है और उसने अपने सारे लक्ष्य पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष महीनों का नहीं बल्कि कुछ हफ्तों का था और अमेरिका अब जमीन पर अपने जवानों को नहीं उतारेगा।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी न्यूज़ चैनल Axios के हवाले से बताया कि व्हाइट हाउस को ऐसा आभास हो रहा कि वह ईरान के साथ एक-पेज (one-page) समझौता ज्ञापन (MoU) पर सहमति के करीब पहुंच गया है। जिसका उद्देश्य मौजूदा युद्ध (ईरान-अमेरिका-इजरायल) को खत्म करना और आगे होने वाली परमाणु (न्यूक्लियर) वार्ताओं के लिए फ्रेम तैयार करना है।
यह भी पढ़ें: ईरान से बातचीत में बेहतर प्रगति के बाद अमेरिका ने रोकी नौसैनिक कार्रवाई ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ नाम की नौसैनिक कार्रवाई को कुछ समय के लिए रोक दिया है। यह कदम ईरान के साथ चल रही बातचीत में ‘बेहतर प्रगति’ के संकेत मिलने के बाद उठाया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक ‘पूरे और अंतिम समझौते’ की दिशा में काफी आगे बढ़ा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही एक बड़ा समझौता हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
