अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के खार्ग आइलैंड पर मौजूद सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो अगला निशाना इस इलाके का ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी हो सकता है।

ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से वैश्विक तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस युद्ध को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इजरायली सेना ईरान में भी वैसी ही तबाही ला सकती है जैसी गाजा में देखने को मिली। यूएन ने यह चिंता भी जाहिर की कि “युद्ध की बर्बादी लेबनान और दूसरे मिडिल ईस्ट मुल्कों को चपेट में ले सकती है।”

केंद्र सरकार ने एक बार फिर कहा है कि घरों के लिए एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और गैस सिलेंडर के लिए घबराहट में बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि किसी भी एलपीजी डीलर के पास स्टॉक खत्म नहीं हुआ है। 

क्रमांकदेशमरने वालों की संख्या
1ईरान1,444
2लेबनान687
3इराक26
4इज़रायल15
5जॉर्डन14
6कुवैत6
7यूएई6
8सऊदी अरब2
9बहरीन2
10ओमान1
11अमेरिका (सैन्य)7
सोर्स: aljazeera.com

यहां जानिए युद्ध के तीन लेटेस्ट अपडेट-

मानवीय विस्थापन: यूएन ने बताया है कि इस युद्ध की वजह से ईरान में अब ततक 32 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। लेबनान से भी भारी संख्या में लोगों का पलायन हुआ है।

हिज्बुल्लाह का अटैक: उग्रवादी संगठन हिज्बुल्लाह ने करीब 200 रॉकेट दागे इजरायल के उत्तरी इलाकों पर दागे हैं। इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन लोगों में पैनिक की स्थिति है।

दिवंगत अली खामेनेई के बेटे मोजतबा का बयान: इजरायल-अमेरिका हमले में मारे गये ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई देश के नए सुप्रीम लीडर चुने गये हैं। उन्होंने अपने पहले सार्वजनिक संदेश में कहा है कि खाड़ी के पड़ोसी मुल्कों पर हमले जारी रहेंगे। इसका एक ही मकसद है, उन देशों से अमेरिकी सैनिकों को खेदड़ना। मोजतबा ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बन्द करने की भी बात कही।

Live Updates
22:49 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ओमान में दो भारतीयों की मौत

ओमान सरकार ने शुक्रवार को बताया कि सोहार शहर में हुए हमले में दो भारतीय मारे गए हैं। इससे पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इससे पहले तीन नाविकों की मौत हो चुकी थी। पश्चिम एशिया में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं।

22:47 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: इजरायल पर दागी मिसाइलें और ड्रोन

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने बताया है कि ईरानी सेना ने हिजबुल्लाह के साथ मिलकर इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।

22:45 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ईरान ने दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को जाने की अनुमति दी- रॉयटर्स

ईरान ने दो भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। ये दोनों टैंकर एलपीजी गैस लेकर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

21:52 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: तेहरान में कुद्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विस्फोट

ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार को भीषण विस्फोट हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग फलस्तीनियों के समर्थन में सरकार द्वारा आयोजित वार्षिक कुद्स दिवस पर इकट्ठा हुए थे। इससे पहले इजरायल ने चेतावनी दी थी कि वह मध्य तेहरान के इस इलाके को निशाना बनाएगा। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

21:13 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: इंडिगो कल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाएगी

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण जेट ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए इंडिगो 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लगाएगी। इस कदम से हवाई यात्रा का टिकट महंगा हो जाएगा। एयरलाइन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि घरेलू उड़ानों और भारतीय उपमहाद्वीप के भीतर की उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज 425 रुपये होगा जबकि मध्य पूर्व की उड़ानों के लिए यह 900 रुपये होगा।

20:07 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को खत्म करना मुख्य लक्ष्य- अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का कहना है कि ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को खत्म करना मुख्य लक्ष्य है और अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले जारी हैं। हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को पूरी तरह से खत्म करने पर फोकस कर रहे हैं।

20:03 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ईरान की मिसाइल संख्या 90% हुई कम- रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का कहना है कि ईरान की मिसाइलों की संख्या में 90% और ड्रोन हमलों में 95% की कमी आई है। हेगसेथ ने कहा कि 15,000 से अधिक दुश्मन ठिकानों पर हमले किए गए हैं।

18:28 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ईरान के नए सुप्रीम लीडर घायल हैं और उनका अंग-भंग हो चुका है: अमेरिकी रक्षा मंत्री

अमेरिका रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का कहना है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर घायल हैं और उनका अंग-भंग हो चुका है। नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कल अपना पहला बयान जारी किया था लेकिन वह कैमरे के सामने नहीं आए।

16:55 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,444 लोगों की मौत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 28 फरवरी से अब तक अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में कम से कम 1,444 लोग मारे गए हैं और 18,551 लोग घायल हुए हैं।

15:29 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ‘आत्मसमर्पण करने वाला है ईरान’, Axios की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने किया दावा

Axios की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान आत्मसमर्पण करने वाला है। Axios ने शुक्रवार को G7 देशों के तीन अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को एक वर्चुअल बैठक में G7 नेताओं से कहा कि ईरान आत्मसमर्पण करने ही वाला है।

15:22 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: विमान में सवार 6 में से 4 सदस्यों की हुई मौत

इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी KC-135 विमान में सवार चालक दल के 6 में से 4 सदस्यों की मौत की पुष्टि हो गई है। अमेरिकी सेना ने इस बात की जानकारी दी है।

13:35 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: इजरायल में कितनी मौतें?

ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ कई मिसाइलें दागी हैं। ईरान समर्पित संगठन लेबनान से भी हमले कर रहे हैं। अल जजीरा के मुताबिक इजरायल में अब तक 15 मौतें हो चुकी हैं।

13:34 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ईरान में कितनी मौतें?

युद्ध को शुरू हुए 14 दिन हो चुके हैं, अल जजीरा के लाइव ट्रैकर के मुताबिक ईरान में अब तक 1348 लोगों की मौत हो चुकी है।

11:48 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ईरान को लेकर बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान की सत्तारूढ़ व्यवस्था को पूरी तरह तबाह कर रहा है। उनके मुताबिक उन्हें मारना अपना बड़ा सम्मान लगता है।

10:35 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: हवाई माल ढुलाई की दरें बढ़ीं

अमेरिका-इज़रायल के ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद कुछ मार्गों पर हवाई माल ढुलाई की दरें लगभग 70% तक बढ़ गई हैं।

10:34 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: तुर्की में बजे सायरन

दक्षिणी तुर्की में स्थित नाटो के एक अहम सैन्य ठिकाने इंसीरलिक एयर बेस पर सायरन बजने की आवाजें सुनी गई हैं।

09:22 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ट्रंप का बड़ा दावा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए ईरान के एक नए सुप्रीम लीडर को लेकर जरूरी जानकारी दी है। वे कहते हैं कि मुझे लगता है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर इस जंग में जख्मी हुए हैं, लेकिन वे जिंदा है।

08:25 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ईरान का बड़ा अटैक

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक बार फिर मिसाइल अटैक शुरू किया है। इसे मिसाइलों अटैक की 44वीं वेव बताया जा रहा है।

08:22 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: खामेनेई के बेटे ने दिखाए तेवर

खामेनेई के बेटे तेवर दिखाते हुए कह दिया है कि खाड़ी के पड़ोसी मुल्कों पर हमले जारी रहने वाले हैं। इसका एक ही मकसद है, उन देशों से अमेरिकी सैनिकों को खेदड़ना।

08:21 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: इजरायल के उत्तरी इलाकों में हिज्बुल्लाह का अटैक

इजरायल के उत्तरी इलाकों में हिज्बुल्लाह ने 200 के करीब रॉकेट दागे हैं। इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन लोगों में पैनिक की स्थिति है।

08:20 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: अमेरिकी विमान गिरा

इराक में भी अमेरिका का KC-135 एयर-रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दावा हो रहा है कि ईरान समर्थित सशस्त्र गुटों के एक संगठन ने अमेरिका का यह विमान गिरा दिया।

08:19 (IST) 13 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: यूएन की बड़ी चिंता

यूएन ने बताया है कि इस युद्ध की वजह से ईरान में अब ततक 32 लाख से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। लेबनान से भी भारी संख्या में लोगों का पलायन हुआ है।

23:37 (IST) 12 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से की बात

पश्चिम एशिया के संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बात की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को X पर कहा, ‘मैंने तनाव बढ़ने, लोगों की मौत और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की।’ प्रधानमंत्री ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

https://twitter.com/narendramodi/status/2032149596617785442

22:51 (IST) 12 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: जयशंकर ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री से की बात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इंडोनेशिया में अपने समकक्ष सुगिओनो से बृहस्पतिवार को पश्चिम एशिया संकट पर बात की। इससे पहले जयशंकर ईरान, रूस, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों से भी बात कर चुके हैं।

21:25 (IST) 12 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ऐतिहासिक स्थलों पर बमबारी कर रहा इजरायल- अरागची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने दावा किया है कि इजरायली हमलों में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों को निशाना बनाया गया है और इनमें से कुछ 14वीं शताब्दी के हैं।

https://twitter.com/clashreport/status/2032073150247080014

21:10 (IST) 12 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ट्रंप की धमकियों का दिया जवाब

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने बिजली नेटवर्क को बर्बाद करने की ट्रंप की धमकियों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाएगा और अंधेरा सुरक्षा के लिए भाग रहे अमेरिकी सैनिकों का पीछा करने के काफी मौके देगा।

https://twitter.com/alilarijani_ir/status/2032077584809292183

21:00 (IST) 12 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: ईरान के हमले जारी रहेंगे- मोजतबा खामेनेई

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने के रणनीतिक लाभ का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और अरब के पड़ोसियों पर ईरान के हमले जारी रहेंगे। खामेनेई ने एक स्कूल पर हुए हमले में मारे गए लोगों समेत युद्ध में मारे गए लोगों का बदला लेने का संकल्प जताया।

19:05 (IST) 12 Mar 2026
Iran-Israel War LIVE: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश जारी

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले संदेश में कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम शहीदों के खून का बदला लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

18:53 (IST) 12 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश थोड़ी देर में होगा जारी

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश कुछ देर में जारी किया जाएगा। ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है।

17:46 (IST) 12 Mar 2026

Iran-Israel War LIVE: सिटीबैंक ने यूएई में अपनी सभी शाखाओं को अस्थायी रूप से बंद किया

लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के मद्देनजर सिटीबैंक ने संयुक्त अरब अमीरात में अपनी शाखाएं बंद कर दी हैं। यह शाखाएं 14 मार्च तक बंद रहेंगी।