Iran-Israel War: इजरायल ईरान युद्ध की शुरुआत में इजराल द्वारा ईरान पर किए शुरुआती हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके चलते पूरे देश में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ गुस्सा है। ईरान ने अमेरिका से बदला लेने की कसम खा ली है। इस बीच ईरान ने अपने नए कमांडर-इन-चीफ के नाम का ऐलान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ईरान ने अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। खास बात यह है कि 31 दिसंबर 2025 को ही खामनेई ने उन्हें डिप्टी कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया था। वाहिदी के बारे में बता दें कि कुद्स फोर्स के पहले कमांडर (1988–1998) थे। यह IRGC की वह शाखा है जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया ऑपरेशंस को अंजाम देता है।

नए कमांडर इन चीफ अहमद वाहिदी

अहमद वाहिदी की बात करें तो वे 2009-13 तक ईरान के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। अहमद इब्राहिम रईसी के शासनकाल में 2021-24 तक गृह मंत्री के पद पर भी रहे। वे एक्सपीडिएंसी डिस्कर्नमेंट काउंसिल के सदस्य और सुप्रीम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष भी रहे हैं। बता दें कि 1994 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में AMIA यहूदी केंद्र पर हुए बम विस्फोट में कथित संलिप्तता के लिए वाहिदी इंटरपोल की ‘रेड नोटिस’ सूची में हैं। इसमें 85 लोग मारे गए थे।

अहमद वाहिदी पर अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) द्वारा कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन प्रतिबंधों के कारण की बात करें तो ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उनके संबंध और 2022 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन में उनकी सक्रिय भूमिका को बताया जाता है।

खामेनेई समेत बेटी, दामाद और नाती की मौत

जानकारी के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के साथ ही, उनके परिवार के सदस्यों की भी मौत हुई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स अभी खामेनेई के परिवार के लोगों की मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बता दें कि खामेनेई के तीन बेटे और दो बेटियां हैं, और वे सभी शादीशुदा हैं।

यह भी पढ़ें: खामनेई की मौत के बाद कौन होगा उनका उत्तराधिकारी, ये हैं सुप्रीम लीडर पद के दावेदार

iran israel war | latest news | hindi news | khamenei death
Israel-Iran War: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी (Source: Reuters File Photo)

मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी है। इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में तेहरान समेत कई क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है और अब ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हो गई है। इजरायली हमले खामेनेई के अलावा उनकी बेटी, दामाद और नाती की भी मौत हो गई है। पढ़िए पूरी खबर…