ईरान और अमेरिका के बीच पिछले 15 दिनों से युद्ध जारी है। इसी बीच अमेरिका ने कुछ ईरानी नेताओं की एक सूची जारी की है। अमेरिका ने कहा है कि जो भी व्यक्ति इन नेताओं के बारे में जानकारी देगा उसे एक करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा।

अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सूची में शामिल ये सभी लोग ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अलग-अलग हिस्सों का नेतृत्व कर रहे हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये लोग दुनिया भर में होने वाली कई आतंकवादी गतिविधियों को संगठित और संचालित करते हैं।

किन नेताओं की अमेरिका को तलाश?

इस पोस्ट में जिन ईरानी नेताओं का ज़िक्र किया गया है, उनमें सबसे बड़ा नाम ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का है। उनके अलावा सूची में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेयाजी, मेजर जनरल याह्या रहीम सफवी, गृह मंत्री ब्रिगेडियर जनरल एस्कंदर मोमेनी और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी का नाम शामिल बताया गया है।

विदेश विभाग के अनुसार जिन लोगों के पास इन नेताओं के बारे में कोई भी जानकारी है, वे उसे “रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस” कार्यक्रम के एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या टोर नेटवर्क के सुरक्षित चैनलों के जरिए साझा कर सकते हैं।

ईरान-इजरायल युद्ध का लाइव ट्रैकर

इस बीच Al Jazeera के मुताबिक इस युद्ध में अब तक ईरान में 1,444 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लेबनान में 687 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा इराक में 27, इज़रायल में 15, कुवैत में 6, यूएई में 6, ओमान में 3, बहरीन में 2 और सऊदी अरब में 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं अमेरिकी सेना के 11 सैनिकों के मारे गए हैं।

इस युद्ध में कई लोग जान गंवा रहे हैं, इसके साथ-साथ तेल संकट से भी जूझ रहे हैं। स्ट्रेट ऑफ होमर्ज में तनाव की स्थिति है, उस वजह से दूसरे मार्गों पर चर्चा तेज हो गई है। उस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें