ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब बहुत खतरनाक हो गया है। ईरान ने इराक को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। ईरान की सेना ने एक बयान में कहा कि इराक को होर्मुज में जहाजरानी प्रतिबंधों से छूट दी गई है। बता दें कि इसके कारण हफ्तों से वैश्विक ऊर्जा फ्लो बाधित है। ईरान न अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिए गए अल्टीमेटम को खारिज कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर शांति समझौते को स्वीकार नहीं करता है, तो देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया जाएगा। ईरान ने कहा कि ट्रंप की धमकी बेबस, घबराहट भरी, असंतुलित और मूर्खतापूर्ण कार्रवाई है। ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट पर ईरान ने चेतावनी दी कि इस संदेश का सीधा सा मतलब यह है कि देश के द्वार बंद कर दिए जाएंगे।”
कुवैत पर ईरान का बड़ा हमला
ईरान ने कुवैत के दो बड़े बिजली और पानी के प्लांट्स को निशाना बनाया है। इस आपराधिक हमले में प्लांट के बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है और बिजली पैदा करने वाली दो मुख्य यूनिट्स पूरी तरह ठप हो गई हैं। हालांकि, इस हमले में किसी की जान जाने की खबर नहीं है लेकिन इससे पहले भी कुवैत के तेल क्षेत्रों और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया जा चुका है।
US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के बीच बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग के साथ...
US Israel Iran War LIVE: एस जयशंकर ने की कतर के पीएम और यूएई के राष्ट्रपति से बात
जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और यूएई के विदेश मंत्री से बात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से पश्चिम एशिया संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर इसके प्रभाव पर चर्चा की।
US Israel Iran War LIVE: 24 घंटों में किए 120 हमले - इजरायल
इजरायल की सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान के 120 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। सेना के अनुसार, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने भी अमेरिकी विमान सी-130 को गिरा दिया है।
US Israel Iran War LIVE: ट्रंप बोले- हमने कुर्दों के जरिए ईरान में हथियार भेजे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फॉक्स न्यूज़ को बताया कि वॉशिंगटन ने इस साल की शुरुआत में "कुर्दों के ज़रिए" ईरानी प्रदर्शनकारियों को हथियार भेजने की कोशिश की थी, लेकिन अल-जजीरा के मुताबिक, उनका मानना है कि हथियार कभी प्रदर्शनकारियों तक नहीं पहुंचे। ट्रंप ने ज़्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि हमने उन्हें बहुत सारी बंदूकें भेजीं, हमने उन्हें कुर्दों के ज़रिए भेजा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि "कुर्दों" ने हथियार रख लिए।
US Israel Iran War LIVE: ईरान का अबू धाबी पर बड़ा हमला
खाड़ी देशों में तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अबू धाबी के प्रसिद्ध Borouge (बोरूज) पेट्रोकेमिकल संयंत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान की ओर से किया गया है, जिसके बाद अब वहां हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। Borouge संयंत्र केवल एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
US Israel Iran War LIVE: होर्मुज से गुजरा एक और LPG टैंकर
भारतीय ध्वज वाले LPG टैंकर ‘Green Asha’ ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है। Green Asha पश्चिम एशिया संकट के बीच Hormuz को पार करने वाला नौवां भारतीय जहाज है। यह जहाज लगभग 20,000 टन LPG लादे हुए ईरानी जलक्षेत्र से गुजरकर भारतीय नेवी की सहायता से भारत की तरफ बढ़ रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास एयर स्ट्राइक के बाद ईरान में न्यूक्लियर केंद्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।टेड्रोस ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा, "ये हमला हमें कुछ याद दिलाता है और सचेत रहने की सलाह देता है: एक हमला न्यूक्लियर हादसे को ट्रिगर कर सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर पड़ा असर पीढ़ियों को तबाह कर सकता है। इस बढ़ते संघर्ष के हर गुजरते दिन के साथ, खतरा बढ़ता जा रहा है। उनकी यह टिप्पणी इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) की उस रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें बताया गया था कि एक प्रोजेक्टाइल पावर प्लांट के पास गिरा और साइट के एक कर्मचारी गिरते मलबे के नीचे आया और उसकी मौत हो गई।"
US Israel Iran War LIVE: नेतन्याहू ने दी ट्रंप को बधाई
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान में फंसे अमेरिकी F-15E पायलट के सफल रेस्क्यू पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। उन्होंने इसे 'अमेरिका की बड़ी जीत'और निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण बताया। नेतन्याहू ने अपने एक बयान में कहा, "बधाई राष्ट्रपति ट्रंप!पूरे इजराइल ने अमेरिका के बहादुर योद्धाओं द्वारा एक बहादुर पायलट के अविश्वसनीय रेस्क्यू पर खुशी जताई है। यह साबित करता है कि जब साहस और संकल्प जुटाते हैं,तो वे असंभव दिखने वाली बाधाओं को भी पार कर सकते हैं।"
US Israel Iran War LIVE: ईरान और ओमान के बीच होर्मुज को लेकर बातचीत
ओमान सरकार ने X पर लिखा कि ओमान सल्तनत और ईरान इस्लामी गणराज्य ने शनिवार, 4 अप्रैल, 2026 को दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के उप मंत्रियों के स्तर पर एक बैठक की, जिसमें दोनों पक्षों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से सुचारू पारगमन सुनिश्चित करने के संभावित विकल्पों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों के विशेषज्ञों ने कई दृष्टिकोण और प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिनका अध्ययन किया जाएगा।
US Israel Iran War LIVE: कुवैत में ईरान का बड़ा हमला
कुवैत के दो बड़े बिजली और पानी के प्लांट्स को ईरानी ड्रोन्स ने निशाना बनाया है। इस हमले में प्लांट के बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है और बिजली पैदा करने वाली दो मुख्य यूनिट्स पूरी तरह ठप हो गई हैं।
USA-Israel-Iran War LIVE: हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल का हमला
इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। सेना ने कहा, "आईडीएफ ने बेरूत में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे वाले ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं।"
USA-Israel-Iran War LIVE: ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन
नेटब्लॉक्स नामक निगरानी एजेंसी के अनुसार ईरान में एक महीने से भी अधिक समय पहले लागू किया गया इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक का सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी शटडाउन बन गया है। नेटब्लॉक्स ने एक ट्वीट में कहा, "ईरान का इंटरनेट ब्लैकआउट अब तक किसी भी देश में सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी इंटरनेट शटडाउन है, जो 864 घंटों से जारी है और इस तरह की अन्य सभी घटनाओं से कहीं अधिक गंभीर है।"
USA-Israel-Iran War LIVE: ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का सैन्य अभियान अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन- चीन
भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने चीनी विदेश मंत्रालय का संदेश साझा किया, जिसमें कहा गया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के सैन्य अभियान अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हैं।
USA-Israel-Iran War LIVE: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का सी-130 विमान
तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार रविवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बताया कि ईरान में फंसे एक सैनिक की तलाश में चलाए गए अमेरिकी अभियान के दौरान कई ड्रोन नष्ट कर दी गईं। समूह ने कहा, "एक संयुक्त अभियान के दौरान दुश्मन की उड़ने वाली वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया।" ईरान की पुलिस कमान द्वारा इस्फ़हान के दक्षिण में एक अमेरिकी सी-130 विमान को गिराए जाने की घोषणा भी की गई।
USA-Israel-Iran War LIVE: अमेरिकी-इजरायली हमले में 170 घायल
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी ईरान में पेट्रोकेमिकल सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी-इजरायली हमले में कम से कम 170 लोग घायल हुए हैं।
USA-Israel-Iran War LIVE: इजरायली सेना ने लेबनान में किए हमले
अल जज़ीरा अरबी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायली सेना ने दक्षिणी सिदोन जिले के कफर हट्टा कस्बे पर हवाई हमले किए हैं। यह हमला इजरायली सेना द्वारा हमले की धमकी जारी करने और वहां के निवासियों को अपने घर छोड़ने के जबरन आदेश देने के कुछ घंटों बाद हुआ है।
USA-Israel-Iran War LIVE: अर्जेंटीना ने ईरान के शीर्ष राजनयिक को किया निष्कासित
अर्जेंटीना के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने ईरान के शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। यह कदम ईरान के इस्लामिक शासन और अर्जेंटीना की उदारवादी सरकार के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उठाया गया है।
USA-Israel-Iran War LIVE: कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के मुख्यालय में लगी आग
कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (केपीसी) ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद उसके मुख्यालय में आग लग गई। केपीसी ने एक बयान में कहा कि क्षतिग्रस्त इमारत में अमीरात का तेल मंत्रालय भी स्थित है और उसे खाली करा लिया गया है और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं।
USA-Israel-Iran War LIVE: ईरानी ड्रोन ने कुवैत के सरकारी कार्यालय को बनाया निशाना
कुवैत के सरकारी मीडिया के अनुसार ईरानी ड्रोन हमले से सरकारी कार्यालय परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है। कुवैत के सरकारी मीडिया ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और कर्मचारी रविवार को घर से काम करेंगे।
USA-Israel-Iran War LIVE: ट्रंप के दिए गए अल्टीमेटम को ईरान ने किया खारिज
ईरान न अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिए गए अल्टीमेटम को खारिज कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर शांति समझौते को स्वीकार नहीं करता है, तो देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया जाएगा। ईरान ने कहा कि ट्रंप की धमकी बेबस, घबराहट भरी, असंतुलित और मूर्खतापूर्ण कार्रवाई है। ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट पर ईरान ने चेतावनी दी कि इस संदेश का सीधा सा मतलब यह है कि देश के द्वार बंद कर दिए जाएंगे।”
USA-Israel-Iran War LIVE : इराक को मिली होर्मुज से गुजरने की अनुमति
ईरान ने इराक को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। ईरान की सेना ने एक बयान में कहा कि इराक को होर्मुज में जहाजरानी प्रतिबंधों से छूट दी गई है। बता दें कि इसके कारण हफ्तों से वैश्विक ऊर्जा फ्लो बाधित है।
ट्रंप ने ईरान को दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को एक और अल्टीमेटम जारी करते हुए चेतावनी दी कि या तो 48 घंटों के भीतर समझौता कर लें या होर्मुज खोल दें, अन्यथा अमेरिका उन पर कहर बरपाएगा। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था? समय समाप्त हो रहा है, 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा।"
अमेरिका और इजरायल ने 30 से अधिक विश्वविद्यालयों को बनाया निशाना- ईरान
ईरान के विज्ञान मंत्री हुसैन सिमाई सर्राफ ने शनिवार को बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के 30 से अधिक विश्वविद्यालय प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 30 से अधिक विश्वविद्यालयों को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया है।
पश्चिमी देशों पर विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साधा निशाना
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर और हमले होने से निकलने वाले रेडियो विकिरण का विनाशकारी प्रभाव क्षेत्रीय राजधानियों पर पड़ेगा, न कि केवल तेहरान पर। अराघची ने बुशहर संयंत्र पर बार-बार होने वाले हमलों पर चुप्पी साधने के लिए पश्चिमी देशों के सरकारों की आलोचना की। बुशहर संयंत्र ईरान की राजधानी से लगभग 750 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
भारतीय रिफाइनर कंपनियों ने खरीदा ईरानी तेल
तेल मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण होर्मुज से आपूर्ति बाधित होने के बीच भारतीय रिफाइनर कंपनियों ने ईरानी तेल खरीदा है।
ईरान की परमाणु एजेंसी ने कहा है कि उसके बुशहर परमाणु संयंत्र के निकट हवाई हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई और एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। युद्ध के दौरान इस संयंत्र को चौथी बार निशाना बनाया गया है। एजेंसी ने शनिवार को हुए हमले की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
फ्रांस के जहाज ने पार किया होर्मुज
फ्रांस की लॉजिस्टिक्स कंपनी सीएमए सीजीएम के स्वामित्व वाला एक जहाज, पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ईरान द्वारा लगाए गए समुद्री रोक के बाद होर्मुज को पार करने वाला पहला पश्चिमी यूरोपीय जहाज बन गया है।
तेहरान में इजरायली हमला
इजरायली वायु सेना ने शुक्रवार को कहा कि तेहरान में हवाई हमलों के दौरान उसने हवाई रक्षा स्थलों और मिसाइल भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया। इजरायली वायु सेना ने बताया कि टार्गेटेड स्थलों में कई हवाई रक्षा ठिकाने शामिल थे, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का एक ठिकाना भी शामिल था, जहां विमान-रोधी मिसाइलें रखी थीं।
होर्मुज से गुजरा एलपीजी लोडेड जहाज
भारतीय ध्वज वाला विशाल गैस वाहक पोत ग्रीन सानवी शुक्रवार रात को होर्मुज से सुरक्षित रूप से गुजर गया। पोत में लगभग 46,650 मीट्रिक टन द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लोड है।
ईरान ने दो लोगों को दी फांसी
ईरान ने शनिवार को दो लोगों को फांसी दे दी। दोनों को विपक्षी समूह पीपुल्स मोजाहिदीन ऑर्गनाइजेशन ऑफ ईरान (PMOI) से संबंध रखने और सशस्त्र हमले करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। पीएमओआई ने शनिवार की फांसी की पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा कि ईरान राजनीतिक कैदियों, विशेष रूप से पीएमओआई सदस्यों और समर्थकों को फांसी देकर अपनी कमजोरी छिपाने की कोशिश कर रहा है।
ईरान ने पीपुल्स मुजाहिदीन ऑर्गनाइजेशन ऑफ ईरान से जुडे़ दो लोगों को फांसी दी
ईरान ने पीपुल्स मुजाहिदीन ऑर्गनाइजेशन ऑफ ईरान से जुडे़ दो लोगों को फांसी दे दी है। इन पर विरोधी समूह के साथ मिलीभगत करने का आरोप है।

