ईरान ने अमेरिका के एक और F-35 फाइटर जेट मार गिराने का दावा किया है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने दावा करते हुए कहा कि पायलट को गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उसके बचने की संभावना कम है। हालांकि अमेरिकी अभी तक अमेरिकी सेना की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने ईरान के सबसे बड़े पुल के गिरने का एक वीडियो भी शेयर किया। ट्रंप ने लिखा कि अब ईरान के लिए समझौता करने का समय आ गया है, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और उस देश का कुछ भी न बचे, जो अब भी एक महान देश बन सकता है।
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाग़र गालिबाफ ने कहा है कि लाखों ईरानी जनता अपने देश की रक्षा करने के लिए तैयार है। गालिबाफ़ ने दो अप्रैल को एक्स पर लिखा, “अभी, एक सप्ताह से भी कम समय में, देश भर में चल रहे एक शक्तिशाली राष्ट्रीय अभियान ने 70 लाख ईरानियों को आगे ला दिया है, जिन्होंने पहले ही कदम बढ़ाकर घोषणा कर दी है कि वे हथियार उठाने और हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए खड़े होने को तैयार हैं।” गालिबाफ ने 1980 के दशक में ईरान-इराक़ युद्ध में एक युवा लड़ाके के रूप में अपनी भागीदारी को याद करते हुए लिखा, “मैंने राइफ़ल उठाई और ईरान की रक्षा की लड़ाई में सीधे शामिल हो गया।”
ईरान के साथ युद्ध के बीच नाटो प्रमुख ट्रंप से करेंगे मुलाकात
ईरान युद्ध और नाटो की भूमिका को लेकर तनाव के बीच, नाटो प्रमुख मार्क रुट्टे अगले सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए वाशिंगटन का दौरा करेंगे। ट्रंप ने सैन्य पहुंच और होर्मुज परियोजनाओं को लेकर सहयोगियों की आलोचना की है और यहां तक कि नाटो छोड़ने का संकेत भी दिया है। रुट्टे शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों से भी मिलेंगे और सार्वजनिक रूप से भाषण देंगे, साथ ही यह भी कहेंगे कि ट्रंप ने रक्षा खर्च बढ़ाकर नाटो को मजबूत किया है।
क्या अमेरिकी पायलट को पकड़ लिया गया है? ईरान का दावा- उसने फाइटर जेट मार गिराया
ईरान युद्ध के बीच कई विरोधाभाषी खबरें भी सामने आ रही हैं। इसी बीच ईरान के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने एक अमेरिकी विमान F-15E को मार गिराया है और पायलट पकड़ लिया है। हालांकि, वाशिंगटन की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई है, और अमेरिकी केंद्रीय कमान, पेंटागन और व्हाइट हाउस ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अमेरिकी पायलट को पकड़ा, ईराना का दाव
अपुष्ट खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को मध्य ईरान के ऊपर कथित तौर पर गिराए गए एक लड़ाकू विमान से इजेक्ट करने के बाद एक अमेरिकी पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है। तसनीम की एक रिपोर्ट के अनुसार, पायलट कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद प्रांत में उतरा, और ईरानी सरकारी मीडिया द्वारा उद्धृत कुछ सूत्रों ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। हालांकि, माना जा रहा है कि पायलट अब ईरानी हिरासत में है।
'हमारी धरती हमलावरों का कब्रिस्तान है', ट्रंप के पाषाण युग की चेतावनी पर ईरान का कड़ा रुख
ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों द्वारा ईरान को "पाषाण युग में वापस धकेलने" की धमकी के बाद एक ईरानी सैन्य कमांडर ने अमेरिका को चेतावनी दी है। अली जहानशाही ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों को "पाषाण युग में नहीं, बल्कि उससे भी पहले" भेजा जाएगा और उन्होंने आगे कहा, "ईरान की धरती हमलावरों का कब्रिस्तान है।" उन्होंने कहा कि ईरान के विशेष बल किसी भी संघर्ष के लिए "पूरी तरह से तैयार" हैं।
USA-Iran War News LIVE: ऑरेकल कॉर्पोरेशन पर नहीं हुआ हमला- दुबई सरकार
दुबई के अधिकारियों ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमीरात में स्थित ऑरेकल कॉर्पोरेशन के डेटा सेंटर पर हमला किया है। अधिकारियों ने इसका खंडन किया। दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में इस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया और सिर्फ दो शब्दों में इसे खारिज कर दिया और लिखा, "फर्जी खबर।"
USA-Iran War News LIVE: ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट को 35 दिन पूरे
ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट को अब 35 दिन हो गए हैं। यूजर 816 घंटे से अधिक समय से बाहरी दुनिया से कटे हुए हैं। कनेक्टिविटी सामान्य स्तर के मात्र 1% पर बनी हुई है।
USA-Iran War News LIVE: पाक में बढ़ी तेल की कीमतें
ईरान के साथ चल रहे युद्ध के कारण तेल की वैश्विक कीमतों में आई भारी वृद्धि का हवाला देते हुए सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 43% और डीजल की कीमतों में 55% की बढ़ोतरी की है। 24 करोड़ से अधिक आबादी वाला पाकिस्तान खाड़ी देशों से तेल आयात पर बहुत अधिक निर्भर है।
USA-Iran War News LIVE: होर्मुज में अपने नागरिकों को खोने वाला भारत एकमात्र देश- विदेश मंत्रालय
गुरुवार को भारत ने बताया कि होर्मुज में अपने नागरिकों को खोने वाला वह एकमात्र देश है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि भारत ने ब्रिटेन के नेतृत्व में 60 से अधिक देशों के साथ एक वर्चुअल बैठक में भाग लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य होर्मुज को फिर से खोलना था। भारत ने समुद्री नौवहन को स्वतंत्र और सुरक्षित बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बात पर जोर दिया कि कूटनीति ही सबसे व्यावहारिक समाधान है।
USA-Iran War News LIVE: ईरान ने मार गिराया एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान
ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के दूसरे एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान को मार गिराया है। विमान को ईरानी हवाई क्षेत्र में गिराया गया था।
USA-Iran War News LIVE: इजरायली सैनिकों पर हिजबुल्लाह ने किए हमले
हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में कई हमले किए हैं। इसमें उसने इजरायली सैनिकों के जमावड़े को निशाना बनाकर विस्फोट और रॉकेट से हमला किया।
USA-Iran War News LIVE: इजरायल पर ईरानी हमले जारी
ईरान के आईआरजीसी ने तेल अवीव और ईलात में नए हमलों को अंजाम दिया है और दावा किया है कि उसने सैन्य और औद्योगिक स्थलों को निशाना बनाया है।
USA-Iran War News LIVE: ईरान के लगभग आधे मिसाइल लॉन्चर अभी भी सुरक्षित
अमेरिकी खुफिया आकलन के अनुसार हफ्तों तक चले हमलों के बावजूद ईरान के पास अभी भी महत्वपूर्ण सैन्य क्षमता मौजूद है। ईरान के लगभग आधे मिसाइल लॉन्चर अभी भी सुरक्षित हैं, और हजारों एकतरफा हमला करने वाले ड्रोन अभी भी उपलब्ध हैं। एक सूत्र ने कहा, "वे अभी भी पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
War News LIVE: अमेरिकी सेना प्रमुख ने दिया इस्तीफा
पेंटागन ने पुष्टि की है कि जनरल जॉर्ज तत्काल प्रभाव से सेना प्रमुख के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने इसका विस्तृत कारण नहीं बताया है।
USA-Israel-Iran War News LIVE: ओरेकल डेटा सेंटर पर हमारी नेवी ने किया हमला- IRGC
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक आईआरजीसी ने कहा है कि उसकी नौसैनिक इकाई ने दुबई में स्थित अमेरिकी कंपनी ओरेकल डेटा सेंटर पर हमला किया है। इससे पहले आईआरजीसी ने बहरीन में अमेजन क्लाउड कंप्यूटिंग सुविधा को निशाना बनाने की बात कही थी।
अब ईरान के लिए समझौता करने का वक्त आ गया है, ट्रंप ने फिर दी एक बार धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया, "...अब ईरान के लिए समझौता करने का समय आ गया है, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और उस देश का कुछ भी न बचे, जो अब भी एक महान देश बन सकता है..."
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी विमानों पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली
मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरान ने कहा है कि उसने जॉर्डन के अल अजराक हवाई अड्डे पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर ड्रोन हमला किया। इसके अलावा, ईरान की फ़ार्स समाचार एजेंसी ने कुवैत, सऊदी अरब, अबू धाबी और जॉर्डन में कई पुलों को भविष्य के सैन्य अभियानों के संभावित लक्ष्यों के रूप में सूचीबद्ध किया है, जो पूरे क्षेत्र में हमलों के संभावित विस्तार का संकेत देता है।
ईरान द्वारा मिसाइल हमले की चेतावनी के बाद यरुशलम में धमाके हुए
ईरान से मिसाइलों के आने की चेतावनी जारी होने के बाद यरुशलम में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। जैसा कि एएफपी के पत्रकारों ने बताया। शहर भर में सायरन बजने के साथ कम से कम चार धमाके हुए, जिसके बाद अधिकारियों ने निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया। सेना ने कहा कि उसने ईरान से इजराइल की ओर दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है और बताया कि उसकी हवाई रक्षा प्रणालियां खतरे को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
70 लाख नागरिक अमेरिका के खिलाफ हथियार उठाने के लिए तैयार, ईरान का दावा
ईरान के प्रवक्ता ने दावा किया कि 70 लाख नागरिक अमेरिका के खिलाफ हथियार उठाने के लिए तैयार हैं।
भारत ने आर्मेनिया और अज़रबैजान के रास्ते ईरान से लगभग 1,200 नागरिकों को निकाला
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान से 1,200 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह निकासी आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते की जा रही है और केंद्र सरकार जमीनी स्तर पर प्रयासों का समन्वय कर रही है। जायसवाल के अनुसार, "लगभग 1200 भारतीय नागरिकों को निकाला गया है, जिनमें से 845 छात्र हैं।" उन्होंने आगे कहा, "996 आर्मेनिया और 204 अजरबैजान पहुंचे हैं, जहां से विदेश मंत्रालय उनकी सहायता कर रहा है।"
प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रालय आर्मेनिया और अजरबैजान दोनों में भारतीय दूतावासों और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत वापस लाए जाने से पहले पारगमन में निकाले गए लोगों की सहायता के लिए व्यवस्था की गई है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। इन मुलाकातों के बारे में बात करते हुए जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री इस समय विश्व भर के विभिन्न देशों के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। इसी संदर्भ में, 28 मार्च को प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। इस बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री ने उस क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर किए गए हमलों की निंदा की। दोनों नेताओं ने निर्बाध नौवहन और समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित रखने पर भी चर्चा की।"
इस बीच, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के दूसरे महीने में प्रवेश करने के साथ ही बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच पश्चिम एशिया क्षेत्र से 6 लाख से अधिक यात्री भारत लौट चुके हैं।
नहीं पता कि अमेरिका के लोगों में ईरान के साथ चल रहे युद्ध को जारी रखने का धैर्य है या नहीं- Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें पक्का नहीं पता है कि अमेरिका के लोगों में ईरान के साथ चल रहे युद्ध को जारी रखने का धैर्य है या नहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका बहुत आसानी से ईरान का तेल अपने नियंत्रण में ले सकता है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिकी जनता में इसके लिए धैर्य नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा, ''लोग इस युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं।''
चीन ने की ईरान युद्ध में शामिल पक्षों से सैन्य अभियान रोकने की अपील
चीन ने ईरान युद्ध में शामिल सभी पक्षों से सैन्य अभियान रोकने का आग्रह किया ताकि वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव डालने से बचा जा सके।
ईरान के राष्ट्रपति का अमेरिकियों को ओपन लेटर
ट्रंप के भाषण के बाद ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने अमेरिकियों को ओपन लेटर लिखकर कहा कि हम आपके दुश्मन नहीं हैं।
USA-Israel-Iran War News LIVE: भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आज हम सभी बड़े बदलावों के दौर से गुजर रहे हैं। पश्चिम एशिया में एक बड़ा संघर्ष चल रहा है। केरल के कई लोग इन देशों में रहते और काम करते हैं लेकिन हमें बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए। हम अपने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने में पीछे नहीं हटेंगे। हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, विशेषकर ईरान से जुड़े युद्ध के कारण ईंधन, समुद्र मार्ग से सामान की आवाजाही और खाद्य आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे अब दवाओं की उपलब्धता को लेकर भी चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अल्प से मध्यम अवधि में आम दवाओं की उपलब्धता पर बड़ा असर पड़ने की संभावना कम है,
USA-Israel-Iran War News LIVE: देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं- राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है और भारत पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है। केरल में एक कार्यक्रम में बोलते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से देश के टैंकरों को सुरक्षित रूप से ले जा रहे हैं।
ईरान समर्थित मिलिशिया समूह बगदाद में हमले कर सकते
इराक में अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर कहा है कि ईरान समर्थित मिलिशिया समूह अगले 24-48 घंटों में मध्य बगदाद में हमले कर सकते हैं। बयान के मुताबिक, अमेरिकी नागरिक, व्यवसाय, विश्वविद्यालय, राजनयिक सुविधाएं, ऊर्जा अवसंरचना, होटल, हवाई अड्डे और अन्य कई स्थानों पर हमला हो सकता है। इसके साथ ही इराकी संस्थान और नागरिक ठिकाने भी उनके निशाने पर हैं।
USA-Israel-Iran War News LIVE: लेबनानी सशस्त्र समूह ने कहा कि उन्होंने इजरायली सैनिकों पर रॉकेट दागे
लेबनानी सशस्त्र समूह का कहना है कि उसके लड़ाकों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 6:10 बजे अल मलिकिया और येरौन बस्तियों में इजरायली सैनिकों पर रॉकेट दागे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लड़ाकों ने सुबह 6 बजे ड्रोन के झुंड से एवेन मेनाकेम बस्ती को निशाना बनाया।
अमेरिकी रक्षा सचिव हेगसेथ ने X पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें लिखा है कि ईरान को पाषाण युग में वापस धकेल देंगे।
USA-Israel-Iran War News LIVE: तेल की कीमतों में उछाल
ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने की ट्रंप की प्रतिज्ञा के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया। ब्रेंट क्रूड, जो बुधवार को 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गया था, में 5 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है और यह 106.29 डॉलर तक पहुंच गया है।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने ईरान में अमेरिका के लक्ष्यों पर जताया संदेह
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने ईरान में अमेरिका के लक्ष्यों पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि मूल उद्देश्य पूरे हो चुके हैं और आगे क्या होगा यह स्पष्ट नहीं है। अल्बानीज़ ने मौजूदा संघर्ष को लेकर चिंता जताते हुए कहा, "अब जब वे उद्देश्य पूरे हो चुके हैं, तो यह स्पष्ट नहीं है कि और क्या हासिल करना बाकी है या इसका अंतिम लक्ष्य क्या होगा।"

