Iran-Israel, USA War: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में तबाही मचाने की धमकी दी है, जिसकी डेडलाइन कुछ ही घंटों में खत्म होने वाली है। इससे पहले तेहरान में भारतीय दूतावास ने अपने लोगों के लिए इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की है। इसमें ईरान में मौजूद भारतीयों से स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि वे अगले 48 घंटों तक के लिए अपने घर से बाहर न निकलें।

दरअसल, ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिको को सलाह दी है कि वे जहां हैं, वहीं रहें। भारतीय दूतावास ने कहा कि जो भारतीय नागरिक ईरान में जहां भी मौजूद हैं, वे अगले 48 घंटों तक उसी स्थान पर सुरक्षित रहने का प्रयास करें। अनावश्यक यात्रा या मूवमेंट से पूरी तरह बचें।

‘पावर प्लांट्स और इलेक्ट्रिक इंस्टालेशंस से दूर रहे’

भारतीय दूतावास ने कहा है कि भारतीय लोग ईरान में किसी भी इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, पावर प्‍लांट, मिलिट्री ठिकानों या सरकारी इमारतों के पास न जाएं। यह निर्देश इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति इन ठिकानों को निशाना बनाने की बात कर चुके हैं। इसीलिए ये सभी सबसे खतरनाक टारगेट्स हो सकते हैं।

भारतीय दूतावास ने क्या-क्या दी सलाह?

ऊपरी मंजिलों पर न ठहरें: सुरक्षा कारणों से बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों को खाली करने और निचले हिस्सों में रहने की सलाह दी गई है।
हाईवे मूवमेंट पर पाबंदी: यदि किसी को मजबूरी में हाईवे पर निकलना भी पड़े, तो उसे अनिवार्य रूप से भारतीय दूतावास के साथ तालमेल करना होगा। बिना सूचना के सड़क मार्ग से यात्रा करना खतरे वाला हो सकता है।
एंबेसी होटल्स में सुरक्षा: जो लोग दूतावास द्वारा हायर किए गए होटलों में रुके हैं, उन्हें होटल के अंदर ही रहने और ऑन-साइट दूतावास की टीम के लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया।

ट्रंप ने दी है ईरान को धमकी

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर ईरान को बड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी।’ उन्होंने कहा कि वे ऐसा चाहते तो नहीं है, लेकिन शायद ऐसा ही हो जाएगा।

ट्रंप ने आगे ये भी कहा कि आज की रात दुनिया के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होगी, क्योंकि 47 सालों से चली आ रही जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का दौर आखिरकार खत्म हो जाएगा। वहीं, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बीच अमेरिका से बातचीत के सभी चैनलों को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी…’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी

iran war | donald trump | world news
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी (Image Source: AP)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को एक बार फिर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया तो ‘आज रात के पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी’। पढ़िए पूरी खबर…