ईरान के विदेश मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे महीनों से संघर्ष को समाप्त करने के लिए उद्देश्य से एक समझौते पर पहुंचने के पहले से कहीं अधिक करीब है, क्योंकि समझौते की सामग्री पर चल रहे मतभेदों के बीच कूटनीतिक प्रयासों ने गति पकड़ी है।

इससे पहले ट्रंप ने सोशल ट्रुथ पर ईरान में चल रहे न्यूज को फेक बताया था। साथ ही कहा था कि जो कुछ भी बताया जा रहा उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

ईरान के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

एक्स पर एक पोस्ट में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा, “इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग पहले कभी इतना करीब नहीं था।”

उन्होंने कहा, “जब तक यह फाइनल नहीं हो जाता, मीडिया को इसके कंटेंट के बारे में अंदाजा लगाने से बचना चाहिए। हमारे जिम्मेदार और ट्रांसपेरेंट नज़रिए के हिसाब से, सभी डिटेल्स सही समय पर जनता के साथ शेयर की जाएंगी।”

ट्रंप ने की ईरानी मीडिया रिपोर्ट की आलोचना

इस पोस्ट को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर शेयर किया। ईरान के विदेश मंत्री की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से ईरानी मीडिया में कथित शांति समझौते के डिटेल बताने वाली रिपोर्टों की आलोचना करने के कुछ ही घंटों बाद आई है।

ईरानी मीडिया क्या कर रहा था दावे?

दरअसल ईरानी मीडिया की ओर से शर्तें बताई जा रही थी कि अमेरिका के साथ संभावित समझौते में लेबनान यु्द्ध समाप्त करने, फ्रीज ईरानी फंड जारी करने और होमुर्ज जलमार्ग में आवाजाही बहाल करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन शर्तों को फेक न्यूज बताया।

ट्रंप ने क्या कहा ?

डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “ईरान ने फेक न्यूज को जो शर्तें बताई हैं, उनका लिखित में तय हुई शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। इनके साथ डील करना बहुत ही बेईमानी भरा काम है। इनके साथ ईमानदारी से कोई डील नहीं हो सकती। कमाल है!”

साथ ही, भारतीय जहाजों के रक्षा का भी ट्रंप ने दावा किया। उन्होंने आगे लिखा, “कल रात होर्मुज जलमार्ग (Hormuz Strait) से गुजर रहे भारतीय जहाज़ों पर उनके ड्रोन हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया, और यह हरकत बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द अपनी हरकतें सुधार लेनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला टालने के लिए पाकिस्तान को दिया क्रेडिट, बोले- उनके रिक्वेस्ट पर रुके

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान पर तय अमेरिका हमले को टालने के लिए पाकिस्तान को क्रेडिट दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ने के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान को थोड़ी छूट दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें