ईरान ने अपनी राजधानी में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं, जिस पर ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों की फोटो और ताबूत में दिखाए गए हैं। साथ बिलबोर्ड पर लिखा गया है कि खून के बदले खून। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के बाद दोबारा युद्ध शुरू कर दिया है।

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार देर रात कहा कि उसने ईरान पर सातवीं रात लगातार हमला किया है। इन अमेरिकी हमलों में ईरान के निगरानी स्थलों, सैन्य रसद स्ट्रक्चर, भूमिगत हथियार भंडारण और समुद्री क्षमताओं को निशाना बनाया गया।

किन-किन की तस्वीर दिखाई गई?

दे टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, पैलेस्टाइन स्क्वायर पर लगे इस बिल बोर्ड में डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलोनिया ट्रंप और उनके पांच बच्चे इवांका, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, एरिक, टिफनी और बैरन को व्हाइट हाउस के बैकग्राउंड के साथ ताबूतों को दिखाया गया है।

पोस्टर पर ईरान की ओर से खून के बदले खून का नारा भी लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पोस्टर सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों की हत्या का बदला लेने की कसम को दिखा रहा है। हाल ही में नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता के मौत का बदला लेने की कसम खाई।

28 फरवरी को हुई थी अली खामेनेई की मौत

अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों में हुई थी। इन हमलों में उनकी बेटी, दामाद, बहू और नवजात पोती भी मारी गई। खामेनेई और उनके परिवार की फोटो तब से ईरान भर में दिखाई जा रही है। 9 जुलाई को अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को दफनाया गया था।

पहले भी लगाए गए थे ऐसे ही पोस्टर

यह हालिया पोस्टर तेहरान के एन्घेलाप स्क्वायर में एक और विशाल डिस्प्ले के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें ट्रंप को एक खुले काले ताबूत के अंदर लेटा हुआ दिखाया गया था और नीचे फारसी और अंग्रेजी में लिखा गया था कि हम ट्रंप को मार डालेंगे लिखा हुआ था।

यह ताजा पोस्टर ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप की ओर से ट्रंप की हत्या करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए 10 मिलियन डॉलर के इनाम की घोषणा के कुछ दिनों बाद लगाया गया है।

हालांकि ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि ईरान की ओर से उनकी हत्या के किसी भी प्रयास का अमेरिका कड़ा और अधिक विनाशकारी जवाब देगा।

यह भी पढ़ें: 100% टैरिफ बिल पर भारत ने दिया जवाब, विदेश मंत्रालय बोला- बारीकी से नजर रख रहे

MEA ने शुक्रवार को भारत और अन्य रूसी तेल खरीदारों को निशाना बनाने वाले 100% टैरिफ बिल का 60 अमेरिकी सीनेटरों द्वारा समर्थन किए जाने पर जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें इस बारे में पता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें