अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच तनाव शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले तेज़ कर दिए जबकि इज़रायल ने भी सैन्य अभियान बढ़ाने का संकेत दिया। यूएई और जॉर्डन में स्थित कई अमेरिकी सैन्य रडारों को ईरानी मिसाइलों और ड्रोन द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया है। यह जानकारी सैटेलाइट इमेज से सामने आयी।
सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन में स्थित कई अमेरिकी सैन्य रडारों को ईरानी मिसाइलों और ड्रोन द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया है। अरब प्रायद्वीप में स्थित कई सैन्य प्रतिष्ठानों से मिली नई तस्वीरों से पता चलता है कि ईरान ने रडार बुनियादी ढांचे को निष्क्रिय करने पर ध्यान केंद्रित किया है।
अमेरिकी रडार क्षतिग्रस्त
सोमवार को मिली सैटेलाइट इमेज के अनुसार, जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी हवाई अड्डे पर ऐसा ही एक अमेरिकी रडार युद्ध के शुरुआती दिनों में क्षतिग्रस्त हो गया था। यह अड्डा ईरान से 500 मील से अधिक दूर स्थित है जो तेहरान की जवाबी कार्रवाई की व्यापकता को दर्शाता है। संयुक्त अरब अमीरात में भी इसी तरह की क्षति देखी गई है।
अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा दागे गए टॉरपीडो से एक ईरानी युद्धपोत के डूबने से 87 लोग मारे गए
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और इज़रायली सेनाएं ईरानी सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह से नष्ट कर रही हैं। बुधवार को श्रीलंका के तट पर अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा दागे गए टॉरपीडो से एक ईरानी युद्धपोत के डूबने से कम से कम 87 लोग मारे गए। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, 32 लोगों को बचा लिया गया।
अजरबैजान ने ईरान पर ड्रोन हमले करने का गुरुवार को आरोप लगाया था जिसे तेहरान ने खारिज कर दिया। ईरान ने बृहस्पतिवार सुबह इजराइल और अमेरिका के कई अड्डों पर नये सिरे से हमले किए। इस बीच, पूरे ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले जारी हैं। उन्होंने ईरान की सैन्य क्षमता, नेतृत्व और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया है। ईरान ने जवाबी हमले करते हुए अरब में अपने पड़ोसियों को निशाना बनाया है। संबंधित देशों के अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में ईरान में कम से कम 1230 लोग, लेबनान में 120 से अधिक लोग और इजराइल में लगभग एक दर्जन लोग मारे गए हैं। हमलों में 6 अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं।
ईरान-इजरायल युद्ध: एक सप्ताह में अब तक क्या-क्या हुआ? देखें पूरी टाइमलाइन
ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध अब अपने सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और उथल-पुथल बढ़ गई है। एक के बाद हमले, मिसाइल और ड्रोन अटैक, एयर स्ट्राइक और समुद्री टकरावों ने न केवल दोनों देशों को प्रभावित किया है बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और बाजारों को भी हिला दिया है। एक हफ्ते में क्या-क्या घटनाएं हुईं और कौन से अहम मोड़ सामने आए। पढ़ें पूरी टाइमलाइन
(एपी के इनपुट के साथ)
