Iran-Israel Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध भीषण होता जा रहा है। भले ही एक तरफ बातचीत की बातें हो रही हैं, तो दूसरी ओर दोनों ओर से हमले भी खतरनाक होते जा रहे हैं। इस युद्ध के दौरान अबू धाबी में ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया गया। इसके मलबे के गिरने के चलते एक भारतीय नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई।
दरअसल, एक्स पर एक पोस्ट में अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने लिखा, एयर डिफेंस द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोके जाने के बाद मलबे के गिरने से हुई एक पाकिस्तानी और एक भारतीय राष्ट्रीयता के दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। मीडिया कार्यालय ने बयान में कहा कि इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जो अमीराती, जॉर्डनियन और भारतीय नागरिकता के थे।
जनता से प्रशासन ने किया आग्रह
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के अनुसार देश की वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार सुबह ईरान से दागी गई मिसाइलों और यूएवी ने रोक दिया है। अबू धाबी के अधिकारियों ने जनता से स्थिति पर बारीकी से नजर रखने और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया।
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अबू धाबी में हुई ताजा घटना के बाद मिसाइल और यूएवी मलबे से संयुक्त अरब अमीरात में मरने वालों की कुल संख्या 11 हो गई है। यह संख्या पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से दर्ज की गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात में कई घटनाओं में कुल 166 लोग घायल हुए हैं।
ट्रंप ने ईरानी वार्ताकारों को लेकर किया दावा
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले तेहरान को युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते पर बातचीत शुरू करने के लिए जल्द ही गंभीरता दिखाने की धमकी दी थी।
ट्रंप ने लिखा कि ईरानी वार्ताकार बहुत अलग और ‘अजीब’ हैं। वे हमसे समझौता करने की ‘भीख’ मांग रहे हैं, जो उन्हें करना ही चाहिए क्योंकि वे सैन्य रूप से पूरी तरह से पराजित हो चुके हैं, उनके वापसी की कोई संभावना नहीं है, फिर भी वे सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि वे केवल ‘हमारे प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: होर्मुज पर ईरान का रुख नरम: भारत,रूस,चीन समेत 5 मित्र देशों के जहाजों को गुजरने की दी अनुमति

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भारत सहित मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाजत दे दी है। मुंबई स्थित ईरान के दूतावास ने एक पोस्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा, “हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान सहित मित्र देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है।” पढ़िए पूरी खबर…
