अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की टैरिफ नीति से जुड़े फैसले को पलट दिया है। अदालत के इस निर्णय के बाद ट्रंप ने नाराजगी भी व्यक्त की। अब इस झटके के बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
भारत के साथ हुई ट्रेड डील पर भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता आगे भी कायम रहेगा, भले ही अदालत ने उनकी टैरिफ नीति को समर्थन न दिया हो। ट्रंप ने आगे कहा कि भारत अमेरिका को 18% टैरिफ देता रहेगा, चाहे सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ भी हो। राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक ज्यादा कुछ नहीं बदलने वाला है, बस भारत अब अमेरिका को टैरिफ देगा और अमेरिका भारत को टैरिफ नहीं देगा।
ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान नेता और समझदार व्यक्ति बताया। उन्होंने जोर देकर बोला कि दोनों देशों के बीच अब एक फेयर डील हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा था। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने लगभग हर अमेरिकी व्यापारिक साझेदार से आयात पर व्यापक शुल्क लगाकर अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया। बहुमत की ओर से लिखते हुए मुख्य न्यायाधीश जॉन जी. रॉबर्ट्स जूनियर ने कहा कि यह कानून राष्ट्रपति को शुल्क लगाने का अधिकार नहीं देता है।
चीफ जस्टिस ने लिखा, “राष्ट्रपति असीमित मात्रा, अवधि और दायरे के शुल्क एकतरफा रूप से लगाने की असाधारण शक्ति का दावा करते हैं। इस कथित अधिकार की व्यापकता, इतिहास और संवैधानिक संदर्भ को देखते हुए, उन्हें इसका प्रयोग करने के लिए स्पष्ट रूप से कांग्रेस द्वारा अधिकृत अनुमति प्रस्तुत करनी होगी।” पूरा फैसला पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
