India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच लंबे वक्त से चल रही ट्रेड डील और टैरिफ की बातचीत सफल रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को मौजूदा 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। नए टैरिफ नियमों ने भारत की कूटनीतिक सफलता के संकेत भी दिए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील की घोषणा के साथ ही यह भी कहा कि भारत, रूस से तेल की खरीद बंद करेगा और व्यापार बाधाओं को कम करेगी। इसको लेकर ट्रंप ने फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत भी की। ट्रंप ने कहा है कि अब भारत वेनेजुएले से तेल खरीदेगा।

आज की बड़ी खबरें

क्यों खास है भारत-अमेरिका की टैरिफ डील?

अब सवाल यह है कि भारत और अमेरिका की टैरिफ डील अन्य देशों से अलग और खास क्यों हैं? नए समझौते के लागू होने के बाद भारत उन देशों में शामिल हो गया है जिन पर डोनाल्ड ट्रंप की सरकार काफी कम टैरिफ लगाया है। चीन, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों की तुलना में, अमेरिका सबसे कम टैरिफ भारत से ही वसूलेगा।

यह भी पढ़ें: ट्रेड डील पर सहमत हुए भारत और अमेरिका, ट्रंप ने किया टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान

चीन-पाकिस्तान से ज्यादा टैरिफ वसूल रहा अमेरिका

भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया है। दूसरी ओर बांग्लादेश पर 20, पाकिस्तान पर 19 और श्रीलंका पर 20 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। अमेरिका को भारत से ज्यादा टैरिफ देने वाले देशों की बात करें, तो उनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

क्रम संख्यादेश का नामटैरिफ (शुल्क) प्रतिशत
1ब्राजील50%
2सीरिया41%
3लाओस40%
4म्यांमार40%
5कनाडा35%
6इराक35%
7सर्बिया35%
8लीबिया30%
9दक्षिण अफ्रीका30%
10मेक्सिको25%

हालांकि अहम बात यह भी है कि अमेरिका यूरोपियन यूनियन से लेकर जापान और दक्षिण कोरिया जैसे कुछ देशों से, भारत से भी कम टैरिफ वसूलता है। ‘अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा’, डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के बाद बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी