अमेरिका के इडाहो में माउंटेन होम एयरबेस पर रविवार को एक एयरशो के दौरान दो अमेरिकी फाइटर जेट आपस में टकरा गए हैं, जिसके चलते एयरबेस को आनन-फानन में बंद कर दिया गया। यह हादसा माउंटेन होम एयरबेस पर हो रहे गनफाइटर स्काईज एयर शो के दौरान हुआ।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हादसा रविवार दोपहर 12.30 बजे (स्थानीय समयानुसार)के आसपास हुई। दोनों फाइटर जेट के टकराने के बाद वे तेजी से नीचे गिर गए और हवा में धुएं का काला गुब्बार उठ गया। गनीमत रही कि दोनों फाइटर जेट के चारों पायलट पहले ही इजेक्ट हो गए थे, जिससे उनकी जान बच गई।

कौन से फाइटर जेट टकराए?

हादसे में अमेरिका की नौसेना के दो ईए-18 ग्रोवलर फाइटर जेट शामिल थे। यह जेट अपने विमान बेस से करीब दो मील दूर टकराए।

इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों फाइटर जेट हवा में एक-दूसरे के बहुत करीब आते दिखे फिर कुछ क्षणों बाद फाइटर जेट तेजी से टूटने और नीचे गिरने लगे। मौके की नजाकत को समझते हुए चारों पायलट हवा में इजेक्ट हो गए और अपनी जान बचाई। इसके बाद फाइटर जेट नीचे गिरे और दोनों में धमाका हो गया।

बाल-बाल बचे पायलट

इडाहो स्टेट्समैन के मुताबिक, एयर शो में अनाउंसर ने दर्शकों को बताया कि फाइटर जेट के सभी चारों चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। बाद में अमेरिका की नौसेना ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि रविवार को इडाहो में माउंटेन होम एयरबेस के नजदीक एक एयरशो के दौरान दो फाइटर जेट हवा में टकरा गए, जिसके बाद चारों पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए।

हादसे की हो रही जांच

घटना को लेकर माउंटेन होम एयरबेस ने कहा कि हादसे की जगह पर आपातकालीन कर्मचारी मौजूद है और अधिकारी दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। एक अधिकारी ने रायटर्स को जानकारी दी कि आपातकालीन बचावकर्मी मौके पर हैं और जांच की जा रही है जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, उसे जारी किया जाएगा।

हादसे के बाद अधिकारियों ने रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को टाल दिया। माउंटेन होम एयरबेस पुलिस ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि घटना के बाद एयरबेस को तुरंत बंद कर दिया गया।

गनफाइटर स्काईज एयर शो आठ साल बाद इस वीकेंड को शुरू हुआ था। लोगों ने सेना के फाइटर जेटों के प्रदर्शन और हवाई करतब देखने के लिए कार्यक्रम में भाग लिया। एयरशो के आयोजकों ने इस आयोजन की तैयारी में करीबन दो साल लगाए थे।

पहले भी हो चुके हैं यहां हादसे

इस हादसे ने माउंटेन होम एयर शो में पहले हुई घटनाओं को लेकर चिंताओं को फिर से हवा दे दी है। 2018 में भी इसी एयरबेस पर एक कार्यक्रम के दौरान रनवे पर एक हैंग ग्लाइडर पायलट की मौत हो गई थी। वहीं इससे पहले 2003 में एक थंडरबर्ड्स जेट भी यहीं एक एयरशो के दौरान हादसे का शिकार हो गया था।

यह भी पढ़ें: चीन से मिले उपहारों को कूड़े में फेंक गए डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने भी तुरंत हटवा दी सीढ़ियां व रेड कार्पेट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे से वापस लौट गए, लेकिन जाते-जाते उन्होंने वह काम किया जिसकी चर्चा अब पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। दरअसल ट्रंप इस उम्मीद से आए थे कि चीन के साथ व्यापार और वहां से दुर्लभ खनिजों पर कोई ठोस समझौता हासिल कर लेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें