Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय चुनाव में सात महिला उम्मीदवार संसद के लिए चुनी गई हैं। विजयी सात महिला उम्मीदवारों में से छह ने पार्टी के धान की बाली के चिन्ह पर चुनाव लड़ा और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। इस बार चुनाव में कुल 85 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

सातुरिया, मानिकगंज नगरपालिका और सदर उपजिला की आठ यूनियनों को मिलाकर बने मानिकगंज-3 निर्वाचन क्षेत्र में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी उम्मीदवार अफरोजा खानोम 167345 वोट हासिल करके निर्वाचित हो गईं। उन्होंने बांग्लादेश खेलाफत मजलिस के मोहम्मद सईद नूर को करारी शिकस्त दी। नूर को 64242 वोट मिले। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, झालाकाठी-2 निर्वाचन क्षेत्र (झालाकाठी सदर और नलचिटी) में, बीएनपी गठबंधन की उम्मीदवार इसरत सुल्ताना एलेन भुट्टो ने 113,100 वोट हासिल किए। वहीं, तराजू के चिन्ह से चुनाव लड़ने वाले एसएम. नईमुल करीम को 69805 वोट मिले।

रुश्दिर लूना ने 79321 वोटों के अंतर से जीत हासिल की

सिलहट-2 निर्वाचन क्षेत्र (बिश्वनाथ और उस्मानीनगर) में, पूर्व बीएनपी नेता एम इलियास अली की पत्नी तहसिना रुश्दिर लूना ने 79321 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। ​​उन्हें 117956 वोट मिले, जबकि बांग्लादेश खिलाफत मजलिस की उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी को 38635 वोट मिले। सिलहट जिले के छह निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे 33 उम्मीदवारों में वह एकमात्र महिला उम्मीदवार थीं। लूना ने कहा, “यह जीत इलियास अली के प्रति लोगों के प्यार और भावनाओं से मिली है। लोगों ने उनके नाम का सम्मान करने के लिए मतदान किया”

उम्मीदवार का नामराजनीतिक दलनिर्वाचन क्षेत्र (Constituency)
बैरिस्टर रुमिन फरहानानिर्दलीय (Independent)ब्राह्मणबरिया-2
शमा ओबैदBNPफरीदपुर-2
अफरोजा खान रीताBNPमानिकगंज-3
तहरीना रुशदिर लूनाBNPसिलहट-2
नायाब यूसुफ कमालBNPफरीदपुर-3
इसरत सुल्ताना एलेन भुट्टोBNPझालोकाटी-2
फरजाना शर्मिन पुतुलBNPनटोरे-1

ब्राह्मणबारिया-2 निर्वाचन क्षेत्र में कौन विजयी हुआ?

सरैल, आशुगंज और बिजोयनगर के कुछ हिस्सों को कवर करने वाले ब्राह्मणबारिया-2 निर्वाचन क्षेत्र में, निर्दलीय उम्मीदवार रूमिन फरहाना ने बड़े अंतर से अनौपचारिक रूप से चुनाव जीता, उन्हें 117495 वोट मिले। यह जुनैद अल हबीब से 37568 ज्यादा थे। फरीदपुर-2 (सलथा-नागरकंडा) में, बीएनपी उम्मीदवार और पार्टी के केंद्रीय आयोजन सचिव शमा ओबैद इस्लाम ने 32953 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। फरीदपुर-3 (फरीदपुर सदर) में, बीएनपी उम्मीदवार नायाब यूसुफ अहमद 24430 मतों के अंतर से विजयी हुईं।

बांग्लादेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

बांग्लादेश में 13वीं राष्ट्रीय सभा के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) ने स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई है। बीएनपी ने 209 सीटें जीती हैं। इसके अलावा, बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने 68, एनसीपी ने 6, बांग्लादेश खिलाफत मजलिस ने 2, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश ने 1, गण अधिकार परिषद ने 1, बांग्लादेश जातीय पार्टी (BJP) ने 1, गण संघती आंदोलन ने 1, खिलाफत मजलिस ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7 सीटें जीती हैं। पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत पर बधाई दी है। जहां कई लोग रहमान और बीएनपी की जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि मोहम्मद यूनुस का क्या होगा। साथ ही, इतिहास उनके कार्यकाल को किस रूप में याद रखेगा? पढ़ें पूरी खबर…