अमेरिका और इजरायल के ईरान से युद्ध की शुरुआत के बाद से ही होर्मुज स्ट्रेट में मालवाहक विमानों को निशाना बनाया जा रहा है। यह इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि इसी रास्ते से दुनिया के 20% तेल और LNG का व्यापार होता है। ईरान युद्ध की शुरुआत से ही यह चेतावनी दे रहा है कि वो होर्मुज स्ट्रेट से किसी भी जहाज को गुजरने नहीं देगा।
गुरुवार को इराक स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि समुद्र में अमेरिका के एक कच्चे तेल वाले टैंकर पर हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की जान चली गई। यह जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे के नीचे चल रहा था। इस जहाज पर इराक के बसरा के पास हमला किया गया।
आइए आपको बताते हैं कि खाड़ी में युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक कितने जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है।
जानते हैं? होर्मुज़ स्ट्रेट से दुनिया का ~20% तेल गुजरता है। 11 मार्च को एक ही दिन में 5 हमले हुए और इराक के तेल पोर्ट्स को पूरी तरह बंद करना पड़ा। सोनांगोल नामीबे पर हमले में ईरानी रिमोट-कंट्रोल्ड बोट के इस्तेमाल की खबर है।
1 मार्च
ओमानी तट से 50 नॉटिकल मील उत्तर में मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले क्रूड टैंकर MKD VYOM पर हमला किया गया। इस हमले में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई।
UAE के मीना सकर से 17 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में रास अल खैमाह में जिब्राल्टर के झंडे वाले तेल बंकरिंग टैंकर हरक्यूलिस स्टार को निशाना बनाया गया। यह जहाजों में फ्यूल सप्लाई करता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद लगी जहाज को बुझा लिया गया।
ओमान के कुमजार से दो नॉटिकल मील उत्तर में होर्मुज स्ट्रेट पलाऊ के झंडे वाले एक टैंकर पर हमला हुआ। ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने बताया कि अमेरिका द्वारा बैन किए गए स्काईलाइट के क्रू को निकाल लिया गया। (UKMTO)
2 मार्च
बहरीन के पोर्ट पर अमेरिका के झंडे वाले प्रोडक्ट्स टैंकर स्टेना इम्पेरेटिव पर हमला हुआ। इसमें आग लग गई, हालांकि इसके क्रू को बाहर निकाल लिया गया। (UKMTO)
3 मार्च
मार्शल आइलैंड्स के कच्चे तेल के टैंकर लिब्रा ट्रेडर और पनामा के झंडे वाले बल्कर गोल्ड ओक को भी UAE के फुजैराह बंदरगाह से लगभग 7-10 नॉटिकल मील दूर मामूली नुकसान हुआ। (UKMTO)
4 मार्च
शिपिंग सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि ओमान से दो नॉटिकल मील उत्तर में स्ट्रेट के ऊपर की ओर जाते समय माल्टा के झंडे वाला कंटेनर शिप सफ़ीन प्रेस्टीज को निशाना बनाया गया। इस हमले की वजह से इंजन रूप में आग लग गई और क्रू को शिप छोड़ना पड़ा।
5 मार्च
अमेरिका की प्रतिनिधि कंपनी सोनांगोल मरीन सर्विसेज ने बताया कि इराक के खोर अल ज़ुबैर पोर्ट के पास लंगर डाले कच्चे तेल के टैंकर सोनांगोल नामीबे में एक धमाका हुआ। इराक के दो पोर्ट सुरक्षा सूत्रों के शुरुआती अंदाजे के मुताबिक, बहामास के झंडे वाले जहाज़ को निशाना बनाने और नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटकों से लदी एक ईरानी रिमोट-कंट्रोल्ड नाव का इस्तेमाल किया गया।
7 मार्च
UKMTO ने तीसरी पार्टी के हवाले से बताया कि सऊदी अरब के जुबैल से 10 नॉटिकल मील उत्तर में एक जहाज पर ड्रोन हमला हुआ। इस जहाज के ज्यादातर क्रू को निकाल लिया गया।
11 मार्च
थाईलैंड के झंडे वाले बल्क कैरियर मयूरी नारी पर ओमान से 11 नॉटिकल मील उत्तर में स्ट्रेट में हमला हुआ। हमले से जहाज में आग लग गई और क्रू को बाहर निकालना पड़ा।
UAE के रास अल खैमाह से 25 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में जापान के झंडे वाले कंटेनर शिप वन मैजेस्टी को हमले में मामूली नुकसान हुआ।
मैरीटाइम रिस्क मैनेजमेंट कंपनी वैनगार्ड ने बताया कि दुबई से 50 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले बल्क कैरियर स्टार ग्वेनेथ पर हमला हुआ। (UKMTO)
पोर्ट अधिकारियों और सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इराक के पास खाड़ी में फ्यूल टैंकरों, मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले सेफसी विष्णु और माल्टीज़ के झंडे वाले जेफिरोस पर हमला हुआ। इसके बाद इराक के तेल पोर्ट्स ने अपना ऑपरेशन पूरी तरह से रोक दिया। पोर्ट के एक सिक्योरिटी अधिकारी ने बताया कि पानी से एक विदेशी क्रू मेंबर की बॉडी मिली है।
यह भी पढ़ें: जयशंकर का एक फोन और बन गई बात, Strait of Hormuz से होकर गुजर पाएंगे भारतीय जहाज
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर अहम बातचीत हुई है। इस टेलीफोनिक बातचीत में ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की अनुमति देने का भरोसा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
