सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा हमला हुआ। ईरान से जुड़े हूतियों ने इस हमले को अंजाम देते हुए एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया। इस अटैक में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जिसमें कि एक भारतीय नागरिक भी शामिल है जबकि 300 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

रॉयटर्स के मुताबिक, यह हमला एयरपोर्ट के टर्मिनल 4 पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक मिसाइल एयरपोर्ट पर आकर गिरी और उसके बाद एयरपोर्ट का परिसर धुंए-धुंए से भर गया। यह भयावह मंजर एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है। हमले का वीडियो भी सामने आया है।

हूतियों ने हमले की ली जिम्मेदारी

सऊदी सेना से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, मिसाइल के एयरपोर्ट पर गिरने के बाद वहां आग लग गई। सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि इस हमले में बहुत अधिक संख्या में लोग घायल हुए हैं। हूतियों ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उन्होंने दम्मम एयरपोर्ट और सऊदी अरामको की दो जगहों पर भी हमला किया।

इस अटैक में हैदराबाद के यूसुफ की मौत

हूतियों के इस हमले में 1 भारतीय की भी मौत हुई है जो हैदराबाद का बताया जा रहा है। भारत में AIMIM प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने इस हमले को लेकर कहा है कि हैदराबाद का एक परिवार जो सालों से रियाद में रह रहा था वह मिसाइल अटैक में मारा गया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वे उमराह के लिए मदीना जा रहे थे। इस हमले में मारे गए युवक का नाम यूसुफ है। इस हमले में उनके बच्चे घायल हो गए हैं। हम विदेश मंत्री से यह उम्मीद करते हैं कि प्रभावित परिवार की मदद की जाए।

हमले के बाद UK और US में ट्रैवल वॉर्निंग जारी

अल अरबिया इंग्लिश की सीसीटीवी फुटेज जो सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें देखा जा सकता है कि उमराह यात्री अपनी फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में थे, लेकिन तभी हूतियों का यह हमला हो गया। इस हमले के बाद रविवार को एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद रहा। हमले के बाद ब्रिटेन और अमेरिका ने अपने-अपने देशों में ट्रैवल वॉर्निंग जारी कर दी।

चश्मदीद ने क्या देखा?

एक चश्मदीद ने रॉयटर्स को बताया कि लोकल टाइम के हिसाब से रात करीब 8:30 बजे (1730 GMT) एक प्रोजेक्टाइल कई पार्क किए गए एयरक्राफ्ट के पास टरमैक से टकराया और आग लग गई। एयरक्राफ्ट गेट पर वापस आ गया और पैसेंजर उतर गए और उन्हें जाने के लिए कहा गया। फ्लाइट-ट्रैकिंग साइट Flightradar24 ने दम्मम में कई देरी और कैंसलेशन दिखाए, जो किंगडम का तीसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि नुकसान की जांच और सेफ्टी इंस्पेक्शन चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘अलर्ट रहें, घर के अंदर रहें…’, हूती विद्रोहियों के हमले के बीच सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में बृहस्पतिवार को कई धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके बाद भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीय समुदाय से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि सभी लोग घरों के अंदर रहें। यहां पढ़ें पूरी खबर…