सऊदी अरब की राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर से कई हमले हुए हैं। 10 अक्टूबर को हुए एक हमले 300 से अधिक लोग घायल हो गए जिसमें करीब 11 भारतीय शामिल हैं। शनिवार को हुए इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जिसमे एक भारतीय भी शामिल है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह रियाद हवाई अड्डे पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले के मामले पर लगातार नजर रख रहा है और घायलों का हाल जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

मरने वालों में एक भारतीय के अलावा सऊदी अरब के चार नागरिक, बांग्लादेश का एक नागरिक, एक फिलीस्तीनी, एक अमेरिकी, मिस्र का एक नागरिक, जॉर्डन का एक नागरिक, सीरिया का एक नागरिक और सूडान का एक नागरिक शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि हमले में घायल लोगों में 11 भारतीय शामिल हैं। दूतावास उनके हालचाल जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। हमारे अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन से भी संपर्क किया है।”

जयशंकर ने जताया दुख

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, “रियाद हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दूतावास हर संभव मदद करेगा।”

विदेश मंत्रालय का बयान

भारत ने रविवार को इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि खाड़ी देश में आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर बार-बार किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हम पिछले कुछ दिन में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बार-बार किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 10 अक्टूबर को किया गया कायरतापूर्ण हमला भी शामिल है, जिसमें लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

सऊदी अरब ने इस हमले के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की जनता और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं। हम आशा करते हैं कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।”

यह भी पढ़ें- 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आएंगे कनाडाई मंत्री, PM कार्नी को 26 जनवरी का न्योता संभव

कनाडा सरकार अगले हफ्ते दो वरिष्ठ मंत्रियों को भारत भेज रही है। ऐसा इस वजह से क्योंकि दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत यात्रा की तैयारी की जा सके और व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके। साथ ही, दिल्ली 2027 में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने पर भी विचार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर।