Hormuz Strait: अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़े टकराव के बीच पहले ईरान की तरफ से दावा किया गया था कि होर्मुज जलमार्ग बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि जलमार्ग खुला हुआ है और जहाज निकल रहे हैं। अमेरिका ने कहा है कि होर्मुज का कोई कंट्रोल नहीं रहा है। वहीं अमेरिका के दावों को तेहरान ने खारिज कर दिया गया है।
ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलमार्ग पर ईरान का ही अधिकार है और अमेरिका के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। होर्मुज जलमार्ग में ट्रैफिक और कंट्रोल तय करने वाली ईरानी संस्था PGASA ने एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिकी सेना के दावों को खारिज किया है।
ईरानी संस्था ने क्या-क्या कहा?
ईरानी संस्था ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “अमेरिकी सेना की हालिया अवैध गतिविधियों के कारण होर्मुज जलमार्ग बंद कर दिया गया है और केवल पीजीएसए द्वारा जारी पारगमन परमिट के माध्यम से ही इसकी अनुमति दी जाएगी।” इसमें यह भी कहा गया है कि क्षेत्र में स्थिरता और शांति बहाल होते ही होर्मुज के खुलने को लेकर समीक्षा की जाएगी।
अपने बयान में संस्था ने कहा, “ट्रांजिट परमिट प्राप्त करने का एकमात्र तरीका वेबसाइट https://PGSA.ir के माध्यम से है। नवीनतम समाचार और अपडेट प्राप्त करने के लिए सोशल नेटवर्क X पर हमारे अकाउंट को फॉलो करें। हम आपके धैर्य और सहयोग के लिए आभारी हैं।”
अमेरिका ने किया था दावा
गौरतलब है कि ईरान की तरफ से स्पष्टीकरण अमेरिकी सेंट्रल कमांड के उस दावे के कुछ ही समय बाद आया है जिसमें कहा गया है कि होर्मुज जलमार्ग सभी जहाजों के लिए खुला है। CENTCOM ने X पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेनाएं जलमार्ग की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए तैनात और तैयार हैं। अमेरिका ने होर्मुज जलमार्ग पर ईरानी अधिकार का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, “ईरान का इस जलमार्ग पर कोई नियंत्रण नहीं है।”
बता दें कि शनिवार को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने होर्मुज जलमार्ग को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि यह रणनीतिक जलमार्ग तब तक बंद रहेगा, जब तक संयुक्त राज्य अमेरिका पश्चिम एशिया क्षेत्र में अपना हस्तक्षेप समाप्त नहीं कर देता।
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में तेहरान ने बहरीन-कतर और यूएई को बनाया निशाना
अमेरिका ने रविवार सुबह ईरान पर हमला किया। इसके बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और यूएई में निशाना बनाकर हमले किए। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान के करीब 140 ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
