पाकिस्तान में एक हिंदू मंदिर को तोड़ दिया गया है, इसे लेकर एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। यह घटना पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के नागरपारकर इलाके के राठी गांव में हुई है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को बताया, सोमवार रात माता जोग माया मंदिर के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई, इसके बाद एक शख्स को हिरासत में ले लिया गया।
सुबह केयरटेकर देखा
पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद एनजीओ के चेयरमैन शिवा काची ने कहा, “जब आज सुबह केयरटेकर उठा, तो उसने देखा कि कुछ मूर्तियां तोड़ी और फोड़ी गई थीं और उसने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।”
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के मुख्य संदिग्ध के तौर पर एक शख्स को हिरासत में लिया है। हालांकि, आरोपी के बारे में तुरंत कोई अन्य जानकारी नहीं मिल पाई।
रहती है हिंदू समुदाय की बड़ी आबादी
शिवा काची ने आगे कहा, “यह एक छोटा हिंदू मंदिर है, लेकिन चूंकि नागरपारकर में हिंदू समुदाय की बड़ी आबादी रहती है, इसलिए यहां के हर गांव में हिंदुओं की पूजा-अर्चना के लिए एक छोटा मंदिर होना आम बात है।”
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि इसमें एक से अधिक लोग शामिल थे या नहीं। उन्होंने पुष्टि की कि पूजास्थल के कुछ हिस्सों में तोड़-फोड़ की गई थी।
पहले भी कई मंदिरों में हुई तोड़फोड़
इससे पहले भी सिंध के कुछ इलाकों में हिंदू मंदिरों में तोड़-फोड़ की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। अप्रैल में, शहर के फतेह चौक इलाके में काली माता मंदिर में तोड़-फोड़ के बाद तनाव बढ़ने पर पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के लोगों ने हैदराबाद में सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और कई रास्ते जाम कर दिए थे।
कुछ दिन पहले भी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 100 साल पुराना ऐतिहासिक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की खबर सामने आईं थी, इस पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की थी और पाकिस्तान सरकार से घटना के त्वरित जांच और पारदर्शी जांच का आह्वान किया था।
यह भी पढ़ें: शहबाज सरकार की उड़ी नींद! इमरान खान की रिहाई को लेकर पाकिस्तान में शुरू हुआ PTI का ‘लॉन्ग मार्च’
पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने रविवार को शहबाज शरीफ सरकार के साथ बातचीत में राजनीतिक गतिरोध खत्म न हो पाने के बाद खत्म न हो पाने के बाद खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद की ओर अपना लॉन्ग मार्च शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
