Bangladesh Hindu Murder News: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा। पड़ोसी देश में चुनाव के ठीक एक दिन पहले एक हिंदू की हत्या कर दी गई। घटना मौलवीबाजार जिले की है। मृतक की पहचान 28 साल के हिंदू शख्स रतन शुवो के रूप में हुई है, जो चाय बागान में काम करता था।

माइनॉरिटीज में नई चिंताएं पैदा हो गईं

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। वहीं, चाय बागान से बरामद शव के हाथ पैर भी बंधे हुए थे, जिससे बदलते राजनीतिक माहौल में माइनॉरिटीज में नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि मृतक इस्लामपुर यूनियन के तहत चंपारा टी गार्डन में काम करने वाला श्रमिक रतन शुवो है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकल लोगों ने सुबह करीब 10:00 बजे उस चाय बागान में लाश देखी जहां वह काम करता था और पुलिस को सूचना दी।

बकौल प्रत्यक्षदर्शी रतन की लाश पर चोट के निशान थे और वह खून से लथपथ थी। उसके साथ काम करने वाले श्रमिक ने आरोप लगाया कि रतन को कहीं और मारा गया होगा और बाद में लाश को वहीं फेंक दिया गया होगा।

मृतक के भाई ने क्या कहा?

वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि रतन की मौत चुनाव से जुड़ी हो सकती है, हालांकि इससे संबंधिक कोई तथ्य सामने नहीं आई है।

रतन के बड़े भाई, लक्ष्मण कर ने स्थानीय न्यूज आउटलेट को बताया कि परिवार मंगलवार रात से ही उसे ढूंढ रहा था। उन्होंने कहा, “आज सुबह हमें बताया गया कि उसकी बॉडी बगीचे में पड़ी है। हम वहां गए और उसकी पहचान की। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।”

पुलिस ने कहा कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और यह जांच चल रही है कि हत्या चुनाव से जुड़ी थी या किसी और वजह से हुई थी। अभी तक, मौत के कारण या हालात के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है।

हिंदुओं की हत्या की घटनाएं बढ़ीं

गौरतलब है हि यह हत्या बांग्लादेश में एक हिंदू बिजनेसमैन की अज्ञात हमलावरों द्वारा बेरहमी से हत्या के कुछ दिनों बाद हुई है। यह घटना बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में हुई थी, जहां एक और हिंदू आदमी, दीपू चंद्र दास को भी लिंच करके जला दिया गया था। पीड़ित, 62 साल के सुशेन चंद्र सरकार, चावल के व्यापारी थे और दक्षिणकांडा गांव के रहने वाले थे। वह सब-डिस्ट्रिक्ट में बोगर बाजार के चौराहे पर “भाई भाई एंटरप्राइज” के मालिक थे।

आज बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव हो रहे हैं, ऐसे में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत देश के हिंदू माइनॉरिटी की बिगड़ती हालत को लेकर अंतर्राष्ट्रीय चिंताएं बढ़ रही हैं। ह्यूमन राइट्स एडवोकेट्स ने चेतावनी दी है कि अगस्त 2024 में पॉलिटिकल बदलाव के बाद से हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा, धमकी और जबरन विस्थापन बढ़ गया है, जिससे चुनावों से पहले माइनॉरिटी की सुरक्षा और डेमोक्रेटिक क्रेडिबिलिटी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।