हाफिज सईद ने पेशावर हमले के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ फिर जहर उगलते हुए पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जमात उद दावा के सरगना हाफिज नेकहा कि पेशावर हमले के लिए भारत जिम्मेदार है। उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना […]
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ फिर जहर उगलते हुए पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जमात उद दावा के सरगना हाफिज नेकहा कि पेशावर हमले के लिए भारत जिम्मेदार है। उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी इस हमले को लेकर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे है।
उसने भारत से इस हमले का बदला लेने की चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि पेशावर के एक आर्मी स्कूल पर कल हुए तालिबानी आतंकवादी हमले में 132 बच्चों समेत 141 लोग मारे गये थे। इस घटना पर भारत ने गहरा दुख व्यकत किया था और प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन करके कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत पाकिस्तान के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा है।