फिलीपींस की संसद में सांसद की गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान गोलीबारी से अफरातफरी मच गयी। फिलीपींस की संसद के उच्च सदन में बुधवार रात उस समय गोलीबारी की घटना हुई, जब अधिकारियों ने एक सांसद को गिरफ्तार करने की कोशिश की है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि गोलीबारी किस वजह से हुई या सीनेट में कोई घायल हुआ या नहीं।
सीनेट अध्यक्ष एलन ने सीनेट में पत्रकारों के सामने पुष्टि की कि उन्हें संसद के सुरक्षाकर्मियों ने बताया है कि गोलियां चली हैं लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। एलन ने कहा, “यह फिलीपींस की सीनेट है और हम पर कथित तौर पर हमला हुआ है।”
न्यूज एजेंसी एपी की खबर के अनुसार, सांसद मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा वांछित है। फिलीपींस के अधिकारियों द्वारा सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा को गिरफ्तार करने और बाद में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) को सौंपने के प्रयास के दौरान डेला रोजा को सहयोगी सांसदों की सुरक्षात्मक हिरासत में रखा गया है। आईसीसी ने डेला रोजा को गिरफ्तार करने के लिए जारी वारंट को सोमवार को सार्वजनिक किया था।
आईसीसी ने सबसे पहले सांसद के खिलाफ नवंबर में वारंट जारी किया था
डेला रोजा राष्ट्रीय पुलिस के पूर्व प्रमुख हैं और उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति रोड्रिगो के मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को सबसे पहले लागू किया था जिसमें हजारों संदिग्ध मारे गए थे। आईसीसी ने सबसे पहले डेला रोजा के खिलाफ नवंबर में वारंट जारी किया था। उनपर जुलाई 2016 और अप्रैल 2018 के बीच कम से कम 32 व्यक्तियों की हत्या के कारण मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाया गया है। ये अपराध रोड्रिगो के शासनकाल में हुए थे जब राष्ट्रीय पुलिस बल का नेतृत्व रोजा कर रहे थे।
64 वर्षीय डेला रोजा ने आईसीसी के गिरफ्तारी आदेश के खिलाफ लड़ने की कसम खाते हुए कहा कि वह सभी कानूनी उपायों का सहारा लेंगे। उन्होंने बुधवार रात अपने समर्थकों से सीनेट में इकट्ठा होने का आह्वान किया ताकि उनकी संभावित गिरफ्तारी को रोका जा सके। राष्ट्रीय जांच ब्यूरो (बीआई) के एजेंटों ने सोमवार को डेला रोजा को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन वह सीनेट के पूर्ण सत्र कक्ष में पहुंचने में कामयाब रहे और साथी सीनेटरों से मदद मांगी। उस दौरान सीनेट अध्यक्ष ने कहा था कि वह इसमें शामिल सरकारी एजेंटों के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज करेंगे।
चीन की जासूस बन गई अमेरिका के शहर की मेयर
अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ है, जहां की जांच एजेंसी FBI ने आर्केडिया शहर की मेयर ईलीन वांग पर चीन के लिए अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया। अहम बात यह भी है कि वांग ने इन आरोपों को स्वीकार भी कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
(इनपुट- एपी)
