G7 Summit France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जून से सात दिवसीय विदेश दौरे पर होंगे। इस दौरान वे स्लोवाकिया जाएंगे। इसके अलावा उनका जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जाना भी तय हो गया है। इस दौरे की पुष्टि विदेश मंत्रालय ने कर दी है। वे 13 और 14 जून को फ्रांस के नाइस में होंगे। जी-7 में पीएम मोदी का जाना अहम इसलिए भी है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में सबसे अहम यह होगा कि क्या पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय बातचीत होगी या नहीं।
फ्रांस में जी-7 समिट के दौरान अगर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की यह बैठक होती है, तो फरवरी 2025 के बाद ये दोनों ही वैश्विक नेताओं की यह पहली बैठक होगी। बता दें कि G7 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी G7 देशों के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
पीएम मोदी करेंगे वैश्विक नेताओं से चर्चा
जी-7 देशों के नेताओं के साथ बैठक में पीएम मोदी नए वैश्विक साझेदारी मॉडल, अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत करने, संतुलित आर्थिक विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही डोनाल्ड ट्रंप ने भी यह पुष्टि कर दी है कि वे फ्रांस जाने वाले हैं। मोदी और ट्रंप की संभावित मुलाकात को लेकर काफी कयास हैं लेकिन अभी तक इसकी विदेश मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
क्यों अहम है पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात?
बता दें कि फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे, तब वाशिंगटन में उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की है। ट्रंप ने पहले भारतीय निर्यात पर शुल्क लगाया और बाद में रूस से तेल की भारत की खरीद पर इसे दोगुना करके 50 प्रतिशत कर दिया था।
वहीं पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार संभावित परमाणु युद्ध को टालने में मदद करने का श्रेय लिया। इतना ही नहीं, पीएम मोदी बीजिंग का दौरा किया था, तब ट्रंप ने यह कहा था कि अमेरिका ने भारत को चीन के हाथों खो दिया है।
पटरी पर लौट सकते हैं रिश्ते
जब पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा पर आए थे, तो दोनों देशों के संबंधों में सुधार के संकेत मिले हैं। मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और जन-जन संबंधों के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति के बारे में जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें: ‘समझौता होते ही खुल जाएगा होर्मुज जलमार्ग’, डोनाल्ड ट्रंप बोले- दो या तीन दिन और…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संग समझौता और होर्मुज जलमार्ग खुलने को लेकर बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से कहा कि ईरान के साथ समझौता आखिरी दौर में है और समझौता होते ही होर्मुज जलमार्ग खुल जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
