प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विश्व के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के लिए मंगलवार को फ्रांस पहुंचे। यह लगातार आठवां G7 शिखर सम्मेलन है जिसमें भारत को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। द्विपक्षीय संबंधों में आई गिरावट के बाद एक साल से अधिक समय में दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन पारंपरिक तस्वीर खिंचवाने के बाद संक्षिप्त बातचीत की। यह बातचीत फ्रांस के एवियन में सदस्य और आमंत्रित देशों के बीच निर्धारित संपर्क सत्र से पहले हुई। शिखर सम्मेलन से सामने आई तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ संक्षिप्त बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के हाथ पर थपथपाया।

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच यह मुलाकात पिछले साल फरवरी में प्रधानमंत्री की वाशिंगटन यात्रा के बाद उनकी पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। G7 के वार्ता सत्र में भी प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति भी एक साथ बैठे थे।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने किया पीएम मोदी का स्वागत

इससे पहले एवियन पहुंचने पर पीएम मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत किया। फ्रांस पहुंचने पर नरेंद्र मोदी ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट किया, “जी7 शिखर सम्मेलन के लिए फ्रांस के एवियन पहुंच गया हूं। विश्व नेताओं के साथ बातचीत करने और प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं।” उन्होंने कहा कि भारत एक अधिक टिकाऊ और समृद्ध ग्रह के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी जिनेवा से इविन पहुंचे थे।

भारत-अमेरिका के संबंधों में दरार

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रोकने में अहम भूमिका निभाने के दावे किये जाने और अमेरिका की ओर से भारत पर टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत-अमेरिका के रिश्तों में भारी गिरावट आई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की पिछले महीने भारत यात्रा के बाद दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, ओमान के तट के पास पिछले हफ्ते एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर से तनाव आ गया।

यह भी पढ़ें: ट्रंप का नेतन्याहू पर तंज

फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए समझौते के बाद कतर के शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस मीटिंग में मिडिल ईस्ट की सुरक्षा और निवेश पर चर्चा की गयी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें