मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को मंगलवार को एक नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि 64 वर्षीय शाहिद को सोमवार रात 9:59 बजे अदालत के वारंट पर गिरफ्तार किया गया। उन पर एक नाबालिग के यौन शोषण का संदेह है।

मालदीव की स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस ने अब्दुल्ला शाहिद के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री को अदालत के आदेश पर हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब्दुल्ला शाहिद विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं। वह फरवरी 2024 से अगस्त 2026 तक पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब्दुल्ला शाहिद संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र की अध्यक्षता भी कर चुके हैं।

अब्दुल्ला शाहीद मालदीव में होने वाले 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। वह लगातार राष्ट्रपति मोहम्मद मुईजू की भारत विरोधी नीतियों की आलोचना करते रहें है। हाल में मोहम्मद मुइजू के नेतृत्व में मालदीव और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों के भी वह प्रखर आलोचक रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बांग्लादेश में मजदूरी बढ़ाने को लेकर कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन, 600 से अधिक कारखाने बंद

फ्रांस में एक बैंक मैनेजर को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ बलात्कार, यातना और उसे अजनबियों को बेचने के आरोप में 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई। अपराधी ने अपनी गर्लफ्रेंड का बलात्कार करने के लिए ऑनलाइन अजनबियों को भी बुलाया था। पूरी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें।