FlyDubai Flight Hijack Tragedy: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के बीच सफर में पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर को पायलट ने हमला किया था, तो जान जोखिम में डालकर पायलट ने कॉकपिट ने गेट खोल दिया है। इसके चलते फ्लाइट में यात्रा कर रहे दो पायलट कॉकपिट में स्मित की मदद करने गए और सऊदी अरब में विमान की लैंडिंग कराई। अब उन दो पायलटों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्मित मच्छार की मदद करने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है। फ्लाईदुबई ने उन्हें केवल विमान में यात्रा कर रहे ड्यूटी पर तैनात चालक दल के सदस्य बताया है। उनका हस्तक्षेप तब हुआ जब स्मित मच्छार बुरी तरह घायल होने के बावजूद, कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे।
पायलटों ने कराई एमरजेंसी लैंडिंग
स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोला तो यात्रियों को कॉकपिट के अंदर जाने और को-पायलट को काबू करने का मौका मिला। कॉकपिट में पहुंच कर दोनों पायलटों ने तेजी से नीचे गिर रहे विमान का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। दोनों ने ही सऊदी अरब के तबुक में फ्लाईदुबई के इस विमान की एमरजेंसी लैंडिंग कराई।
विमान को वापस लाने की थी दोनों पायलटों की जिम्मेदारी
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को यात्री डैनियल श्लिक्टर द्वारा दिए गए एक बयान के अनुसार दोनों पायलट उड़ान में इसलिए यात्रा कर रहे थे क्योंकि उन्हें तेल अवीव से दुबई की वापसी यात्रा पर विमान का संचालन करना था। एयरलाइन इंडस्ट्री में इसे डेडहेडिंग के रूप में जाना जाता है, जब पायलट अगली ड्यूटी के लिए खुद को तैयार करने के लिए यात्रियों के तौर पर विमान में सफर करता है।
हमलावर को-पायलट की हो गई पहचान
फ्लाईदुबई के कप्तान पर हमला करने के आरोपी सह-पायलट की पहचान हमाम अल-हम्ममी के रूप में हुई है, जो एक ओमानी नागरिक है और कथित कट्टरपंथी विचारों के कारण पहले भी उसे उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया जा चुका है।
दूसरी रो में बैठे यात्री श्लिक्टर ने एपी को बताया, “यह चमत्कारों में से एक है।” उन्होंने कहा, “हर उड़ान में वे दो अतिरिक्त पायलट नहीं लाते। इस मामले में वे उन्हें इसलिए लाए थे क्योंकि उन्हें विमान को तेल अवीव से दुबई वापस लाना था, और यही एकमात्र कारण था कि वे वहां थे।”
दो पायलटों के मौजूद होने का मिला फायदा
दोनों पायलटों की उपस्थिति महत्वपूर्ण थी क्योंकि ऑपरेटिंग कैप्टन और को-पायलट दोनों ही कॉकपिट की घटना में शामिल थे। कुल मिलाकर उस फ्लाइट में चार पायलट सवार थे, जिनमें दो ऑपरेटिंग पायलट और दो पायलट यात्री के रूप में यात्रा कर रहे थे, और यह भी बताया था कि किस तरह खाली विमान लेकर उड़ान भरने की नियमित ट्रेंड ने आपात स्थिति में मदद की।
कैसे कॉकपिट में पहुंचे पायलट?
यात्रियों को जब कुछ गंभीर गड़बड़ का एहसास हुआ तो पायलटों ने हस्तक्षेप किया। श्लिक्टर ने एपी को बताया कि यात्रियों ने चीखने की आवाजें सुनीं और उन्हें पता चला कि सह-पायलट बार-बार मच्छार पर हमला कर रहा था। कैप्टर स्मित मच्छार अपनी चोटों के बावजूद, कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे।
तभी एक यात्री ने को-पायलट को पकड़कर कॉकपिट से बाहर खींच लिया, जबकि अन्य लोगों ने उसे काबू में करने में मदद की। दोनों पायलटों में से एक तुरंत भीड़ के बीच से होते हुए कॉकपिट पर पहुंच गए। वे दोनों पायलट कॉकपिट के अंदर पहुंचे और तुरंत गेट बंद कर दिया, जिससे कॉकपिट में किसी की कोई दखल न हो।
एयरलाइन कंपनी ने नहीं दी पायलटों की जानकारी
इसके बाद दोनों पायलटों ने विमान को स्थिर करने का प्रयास किया। फ्लाईदुबई ने पहले कहा था कि विमान में यात्रा कर रहे चालक दल के सदस्यों ने विमान को स्थिर करने और सुरक्षित लैंडिंग कराने में मदद की, लेकिन एयरलाइन ने सार्वजनिक रूप से दोनों पायलटों की पहचान नहीं बताई है। द नेशनल ने बताया कि एयरलाइन ने FZ1073 में सवार मृत चालक दल के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
कॉकपिट में हुए हमले के बाद विमान बेहद तेज़ी से नीचे गिरने लगा। दोनों पायलटों को विमान को स्थिर करने में काफी समय लगा, शायद 10 मिनट या उससे भी अधिक। विमान का नीचे गिरना इतना तीव्र था कि उसके पतवार का एक हिस्सा टूटकर अलग हो गया। पायलटों ने उतरने के लिए उपयुक्त जगह की तलाश करते हुए आपातकालीन कॉल की।
16 फीट तक नीचे आ गया था विमान
रॉयटर्स ने बताया है कि विमान लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी वह महज 30 सेकंड में 16,000 फीट से अधिक नीचे गिर गया। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि को-पायलट ने कॉकपिट में मौजूद कुल्हाड़ी से मच्छर पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। दो अतिरिक्त पायलटों ने अंततः विमान को स्थिर किया और सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन लैंडिंग के लिए इसे तैयार करने में मदद की।
यह भी पढ़ें: ‘मुझें धुंधला दिख रहा था’, कैप्टन स्मित मच्छार ने नेतन्याहू को सुनाई विमान में हुए हमले की आपबीती; फैन हुए इजरायली पीएम
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने को-पायलट द्वारा उन किए गए हमले को विवरण विस्तार से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिया है। उन्होंने बताया कि वो ओमानी को-पायलट प्रार्थना के लिए उठा था लेकिन फिर उसने अचानक हमला शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले इतनी तीव्रता से किए गए कि उन्हें धुंधला दिखने लगा था। पढ़िए पूरी खबर…
