फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ऑरपो ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि भारत और ईयू के बीच हुई ट्रेड डील बहुत महत्वपूर्ण है। अमेरिका का जिक्र किए बिना उन्होंने कहा कि दुनिया में टैरिफ की तुलना में ज्यादा फ्री ट्रेड की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते हुई ईयू की अनौपचारिक मीटिंग में कुछ भी ऐसा सामने नहीं आया, जिसमें यह संकेत मिले की इस ट्रेड डील को लागू करने में कोई समस्या है। फिनलैंड के पीएम ने कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की जानकारी दी है कि ईयू-इंडिया ट्रेड डील से सभी संतुष्ट हैं।
रॉयटर्स से यूक्रेन युद्ध के विषय पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को फिनलैंड और ईयू का स्टैंड क्लीयर कर दिया है और कहा, ”हमें शांति हासिल करने के लिए यूक्रेन को सपोर्ट करने और रूस पर दबाव बनाने की जरूरत है।”
पेट्टेरी ऑरपो ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी यूक्रेन मसले का हल खोजने के लिए काम कर रहे हैं।
बुधवार को भारत में थे फिनलैंड के प्रधानमंत्री
फिनलैंड के प्रधानमंत्री ओर्पो के साथ अपनी ”विस्तृत चर्चा” के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-ईयू फ्री ट्रेड डील के लिए उनके व्यक्तिगत समर्थन को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, ”भारत और फिनलैंड का लक्ष्य व्यापार को दोगुना करना है, जिससे आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। हमने 6जी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, जैव ईंधन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और अन्य भविष्यवादी प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की।”
यह भी पढ़िए: अमेरिका संग ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछे पांच सवाल
राहुल गांधी ने एक बार फिर से ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कई सवाल किए और किसानों के साथ विश्वासघात होने का आरोप लगाया। यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट
