अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI के भारतीय मूल के डायरेक्टर काश पटेल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 46 साल के काश पटेल ने 27 साल की अमेरिकी सिंगर एलेक्सिस विल्किंस से सगाई की है जो लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड थी।
रविवार देर शाम एलेक्सिस विल्किंस ने अपने X अकाउंट पर सगाई की फोटो पोस्ट कर यह जानकारी दी। काश पटेल ने विल्किंस की पोस्ट को रिट्वीट कर इस सगाई की खबर पर मुहर लगाई।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो में विल्किंस अपने मंगेतर काश पटेल के साथ खड़ी हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में विल्किंस अपनी रिंग दिखा ही हैं। विल्किंस ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, “Went and got the law involved” जिसका मतलब है- रिश्ते को कानूनी मान्यता दे दी।
कब से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे दोनों?
बता दें कि काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस तब से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं जब से पटेल FBI डायरेक्टर बने थे। काश पटेल के शपथग्रहण में एलेक्सिस विल्किंस भी शामिल हुई थीं। विल्किंस ने 2023 में अपना पहला एल्बम रिलीज किया था। एलेक्सिस विल्किंस का जुड़ाव कुछ कंजर्वेटिव समूहों और राजनीतिक गतिविधियों से भी रहा है। वह सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं। इसी वजह से एक कंट्री सिंगर के तौर पर उनके संगीत करियर के साथ-साथ उनकी राजनीतिक सक्रियता भी चर्चा का विषय रही है।
ट्रंप के कार्यक्रम में परफॉर्म कर चुकी हैं विल्किंस
विल्किंस ने हाल के समय में कई प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी परफॉर्म किया है। इनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के Great American State Fair से जुड़ा कार्यक्रम भी शामिल है, जिसे अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई थी क्योंकि कुछ कलाकारों ने यह पता चलने के बाद कार्यक्रम से दूरी बना ली थी कि आयोजन को पूरी तरह गैर-पक्षपातपूर्ण उत्सव के तौर पर पेश नहीं किया जा रहा था।
आलोचनाओं में रह चुके हैं काश पटेल
वहीं काश पटेल को अपने निजी और आधिकारिक कार्यक्रमों को लेकर पहले भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। खास तौर पर सरकारी विमान के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, FBI के विमान का इस्तेमाल पेनसिल्वेनिया के स्टेट कॉलेज की यात्रा के लिए भी किया गया था, जहां एलेक्सिस विल्किंस ने एक प्रो रेसलिंग कार्यक्रम में अमेरिका का राष्ट्रगान गाया था।
इस यात्रा को लेकर आलोचकों ने सवाल उठाया था कि क्या इस तरह की यात्रा के लिए सरकारी विमान का इस्तेमाल आधिकारिक कानून-प्रवर्तन उद्देश्य से जुड़ा था। हालांकि, पटेल के समर्थकों और अधिकारियों की ओर से सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर अलग-अलग स्पष्टीकरण दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मुझें धुंधला दिख रहा था’, कैप्टन स्मित मच्छार ने नेतन्याहू को सुनाई विमान में हुए हमले की आपबीती; फैन हुए इजरायली पीएम
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने को-पायलट द्वारा उन किए गए हमले को विवरण विस्तार से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिया है। उन्होंने बताया कि वो ओमानी को-पायलट प्रार्थना के लिए उठा था लेकिन फिर उसने अचानक हमला शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले इतनी तीव्रता से किए गए कि उन्हें धुंधला दिखने लगा था। यहां पढ़ें पूरी खबर…
